स्‍कूट ने बेलितुंग और पोंटियानक के लिए नई उड़ानों के साथ इंडोनेशिया में अपने नेटवर्क का विस्तार किया

 

सिंगापुर। स्कूट, जो सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) की कम-लागत वाली सहायक विमान सेवा है, ने आज इंडोनेशिया में बेलितुंग और पोंटियानाक के लिए नई उड़ान सेवाएँ शुरू करने की घोषणा की। ये उड़ानें एम्ब्रेयर E190-E2 विमान द्वारा संचालित की जाएंगी और क्रमशः मई और जून 2026 में शुरू होंगी। इससे यात्रियों को यात्रा के लिए ज्यादा सुविधाजनक पहुंच और अधिक विकल्प मिलेंगे।

बेलितुंग सुमात्रा के पूर्वी तट पर बसा एक खूबसूरत उष्णकटिबंधीय द्वीप है, जो अपनी अनोखी चट्टानी बनावट, समृद्ध जैव विविधता और साफ-सुथरे समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। यह द्वीप बेलितुंग टार्सियर का भी घर है, जो एक रात में घूमने वाला छोटा बंदर जैसा दिखने वाला जानवर है और सिर्फ यहीं पाया जाता है। 3 मई 2026 से, स्कूट बेलितुंग के लिए सप्ताह में दो बार उड़ानें शुरू करेगा।

पोंटियानाक, जो पश्चिम कालीमंतन की राजधानी है, ठीक भूमध्य रेखा पर स्थित है। यहाँ भूमध्य रेखा स्मारक है, जहाँ लोग उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध के बीच खड़े होने का अनुभव कर सकते हैं। यह शहर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है और नदी किनारे बसा हुआ है। यह इंडोनेशिया की सबसे लंबी नदी कापुआस नदी के किनारे स्थित है। साथ ही, यह शहर खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी मशहूर है, जहाँ कई तरह के स्थानीय व्यंजन मिलते हैं। 29 जून 2026 से, स्कूट पोंटियानाक के लिए सप्ताह में तीन बार उड़ानें चलाएगा।

2एक तरफ़ का इकोनॉमी क्लास किराया बेलितुंग के लिए ₹13,400[1] से और पोंटियानाक के लिए ₹16,5002 से शुरू होता है, जिसमें कर शामिल हैं। ये नई उड़ानें आज से ही बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी, जिन्हें स्कूट की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और धीरे-धीरे अन्य माध्यमों के जरिए भी बुक किया जा सकेगा।

बेलितुंग और पोंटियानाक के लिए सेवाएँ शुरू होने के साथ, स्कूट का नेटवर्क बढ़कर 18 देशों और क्षेत्रों में 85 गंतव्यों तक पहुंच जाएगा।

नई जगहों के अलावा, स्कूट अपने नेटवर्क में उड़ानों की संख्या भी बढ़ाएगा, ताकि हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके, खासकर आने वाले स्कूल की छुट्टियों के समय में।

अप्रैल 2026 से, फुकेट के लिए उड़ानें सप्ताह में 17 से बढ़कर 21 बार हो जाएंगी और सिबू के लिए उड़ानें सप्ताह में 3 से बढ़कर 4 बार हो जाएंगी। जून 2026 से, बाली और जकार्ता के लिए उड़ानें सप्ताह में 28 से बढ़कर 35 बार हो जाएंगी। इसी महीने, लाबुआन बाजो के लिए सेवाएँ सप्ताह में 2 से बढ़कर 3 बार, लोम्बोक के लिए सप्ताह में 4 से बढ़कर 10 बार और मनाडो के लिए सप्ताह में 6 बार से बढ़कर रोज़ाना उड़ानें हो जाएंगी।

उत्तरी एशिया में, अप्रैल 2026 से ओकिनावा के लिए उड़ानें सप्ताह में 3 से बढ़कर 4 बार हो जाएंगी। इसी तरह, चांग्शा के लिए उड़ानें सप्ताह में 4 से बढ़कर 5 बार हो जाएंगी। यूरोप में, जून 2026 से वियना के लिए उड़ानें सप्ताह में 3 से बढ़कर 4 बार हो जाएंगी।

स्कूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री लेस्ली थंग, ने कहा, “बेलितुंग और पोंटियानाक के लिए नई उड़ानें जोड़ने से न सिर्फ इंडोनेशिया में स्कूट की मौजूदगी मजबूत होगी, बल्कि सिंगापुर के जरिए एसआईए समूह के नेटवर्क कनेक्शन भी और बेहतर होंगे। खासकर स्कूल की छुट्टियों के समय कई लोकप्रिय जगहों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने से भी यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। हम अपने ग्राहकों को स्‍कूट के साथ और ज्यादा यात्रा के विकल्प उपलब्‍ध कराने और आरामदायक व सुखद यात्रा अनुभव देने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.