सोशल मीडिया पर अशोभनीय कंटेंट को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रिजवान अहमद सिद्दीकी ने दर्ज कराई FIR, पवित्र रिश्तों की मर्यादा भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार गिरते कंटेंट स्तर को लेकर चिंता का माहौल बनता जा रहा है। सस्ती लोकप्रियता की चाह में कुछ लोग रिश्तों की मर्यादाएं लांघते हुए चाचा-भतीजा, बाप-बेटा, मां-बेटा, बेटी जैसे पवित्र संबंधों को अशोभनीय ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस गंभीर मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी श्री रिजवान अहमद सिद्दीकी ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे कंटेंट निर्माताओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के विरुद्ध FIR दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इन माध्यमों पर सेंसरशिप की घोर कमी है और कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड कर देता है, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है।

श्री सिद्दीकी ने कहा, “यह कदम बहुत पहले उठाया जाना चाहिए था। सामाजिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए अब कड़े कानून लागू करने की आवश्यकता है।”

इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। कई सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर हो रहे इस दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.