मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ सिर्फ एक डांस मंच नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते का भी प्रतीक है। उत्तराखंड के रामनगर से आए सोमांश डंगवाल ने इस मंच पर अपनी जगह बनाई है, और इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान उसकी मां कंचन डंगवाल का है। उन्होंने अपने बेटे के सपने के लिए डर, सीमाएं और अपना शहर तक छोड़ दिया। सोमांश कहता है, “मेरी मम्मी ही मेरी ताकत हैं। उनका प्यार मुझे हर दिन प्रेरित करता है।” यह कहानी उन मांओं को सलाम है जो अपने बच्चों के लिए हर कठिनाई पार करती हैं। ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ शुरू हो रहा है 19 जुलाई से, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर।

