श्रद्धा और सोनम कपूर ने लॉन्च किया पद्मिनी कोल्हापुर का नया कलेक्शन


मुंबई। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुर और उनकी पुरानी मित्र व साथी सीता तलवारकर ने अपने लेबल पद्मसिता से अपने नए कलेक्शन का अनावरण किया है। यह लेबल हस्तकला विंटेज कपड़ों में माहिर हैं। सोनम कपूर ने समारोह में उपस्थित हो कर इसकी शोभा बढ़ाई। पद्मिनी और सीता ने बुटीक में अपने कलेक्शन से सोनम को रूबरू करवाया। जहां सोनम के लिए यह तय करना मुश्किल था कि कौन सी ड्रेस बेहतर है। यही नही, ज़रदोज़ी साड़ी और शॉल को भी खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया था। पद्मनी ने एक साड़ी और शॉल अभिनेत्री सोनम को भेंटस्वरूप दी, जो उन्हें संग्रह में सबसे अधिक पसंद आई थी! श्रद्धा कपूर को भी यह नया कलेक्शन खूब पसंद आया। इसके साथ ही ब्रांड ने आज अपने दो साल पूरे कर लिए है। श्रद्धा खुद पद्मसिता द्वारा बनाये गए ऑउटफिट में नज़र आई, जिसमे वह काफी खूबसूरत लग रही थी। श्रद्धा ने कहा, “इस तथ्य के अलावा कि यह मेरी मासी है। उसके अलावा मुझे यह नाम काफी पसंद है। यह एक अद्वितीय नाम है और उनका कलेक्शन इस नाम की परछाई की तरह ही है। यह हस्तकला काफी सुंदर है और जब मैंने पहली बार डिजाइन देखा तो मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ कि पद्मासिता के पास इस तरह की दृष्टि है।

पद्मनी ने कहा, “पद्मासिता के नए कलेक्शन का अनावरण करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, जो कि ज़रदोज़ी में बनी हाथ से कढ़ाई की गई शॉल है जो शुद्ध विंटेज लुक देती है। यह एक बहुत पुरानी कढ़ाई है जिसे हम पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे पूरे तरीके से कारीगर हाथों से बनाते है जो अपने कड़े परिश्रम और प्रयास के साथ अपने हाथों से एक टुकड़ा बनाते है। इस एक टुकड़े को बनाने के लिए कई घंटे, कई दिन और महीनों के समय लग जाते हैं। हम इस पुरानी कला को पुर्नजीवित करने की कोशिश कर रहे हैं जिसका वजूद मिटता जा रहा है, इसलिए ऐसा कर हमें बहुत खुशी महसूस हो रही हैं। हम इसे न सिर्फ पूरे भारत में पेश कर रहे हैं, निश्चित रूप से यह पूरी तरह से भारत की अवधारणा में है, लेकिन हम इसे दुनिया में पेश करना चाहते हैं। अलका याग्निक और पूनम ढिल्लों जैसी अन्य अतिथियों ने भी इस लॉन्च में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.