सोनी सब के ‘गणेश कार्तिकेय’ में श्रेनु पारिख निभाएंगी देवी पार्वती का किरदार

 

नई दिल्ली। सोनी सब जल्द लेकर आ रहा है अपनी आगामी पौराणिक महागाथा ‘गणेश कार्तिकेय’, जिसमें भगवान शिव, देवी पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की दिव्य और भावनात्मक यात्रा को दर्शाया जाएगा। इस शो में प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रेनु पारिख देवी पार्वती की भूमिका निभाती नज़र आएंगी। श्रेनु ने कहा, “देवी पार्वती का किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वे शक्ति, प्रेम और माँ की भावना का प्रतीक हैं।” शो में देवी पार्वती को न केवल एक दिव्य शक्ति के रूप में, बल्कि एक समर्पित माँ, पत्नी और रक्षक के रूप में दिखाया गया है, जिनका गणेश और कार्तिकेय के साथ रिश्ता भावनाओं से भरा है।

 

 

‘गणेश कार्तिकेय’ शानदार सेट्स, गहन कथानक और दिल छू लेने वाले भावों के साथ सभी पीढ़ियों को जोड़ने का वादा करता है। जल्द आ रहा है सोनी सब पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published.