श्याम लाल कॉलेज और साई सेंटर लखनऊ 81वें ऑल इंडिया बुंदेलखंड हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में

चरखारी, बुंदेलखंड: 81वें ऑल इंडिया बुंदेलखंड हॉकी टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर है। मंगलवार को खेले गए सेमीफ़ाइनल मुकाबलों में श्याम लाल कॉलेज और साई सेंटर लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
श्याम लाल कॉलेज ने अपने सेमीफ़ाइनल मुकाबले में करमपुर हॉकी अकादमी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की ओर से पहला गोल प्रत्यूष सिंह जग्गी ने दागा, जबकि दूसरा गोल पंकज ने किया। बेहतरीन आक्रमण और मजबूत डिफेंस के दम पर टीम ने मैच में बढ़त बनाए रखी।
दूसरी ओर, लखनऊ साई सेंटर ने भी अपने सेमीफ़ाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इटारसी हॉकी क्लब को 2-0 से मात दी। पूरे मैच में लखनऊ साई के खिलाड़ियों ने तेज़ खेल और रणनीतिक पासिंग के दम पर मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी।
अब दोनों टीमें प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए फाइनल में आमने-सामने होंगी। स्थानीय खेल प्रेमियों में इस खिताबी भिड़ंत को लेकर उत्साह चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.