श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने 12वें पद्मश्री श्याम लाल हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता

नई दिल्ली। गत विजेता श्याम लाल कॉलेज ने एक बार फिर 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। सोमवार को टूर्नामेंट के फाइनल में श्याम लाल कॉलेज ने इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस को 5-2 से हराया।
विजेता टीम के आशीष सहरावत ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। आशीष सहरावत ने दो, हंस शर्मा, नंद किशोर और फरमान ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के शेषनाथ और पुलकित ने एक-एक गोल किया।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र महाजन, एम एल ए, रोहतास नगर, श्री रितेश सूजी, पार्षद, वेलकम वार्ड, श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) के प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किए।

श्री महाजन ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए हॉकी के खेल में मेहनत कर नई ऊंचाइयों को छूने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “श्याम लाल कॉलेज में हॉकी की 40 साल पुरानी परंपरा रही है। मैं भी यहीं का विद्यार्थी रहा हूँ। जब हॉकी का मैच यूनिवर्सिटी में होता था तो तीन यू स्पेशल बसें समर्थकों से भर कर जातीं थी। वी एस जग्गी को मैंने विद्यार्थी के रूप में खेलते भी देखा है और अब ये बच्चों को बढ़ावा दे रहे हैं।”

प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए खिलाडियों को बधाई दी और वी एस जग्गी को बेहतरीन आयोजन के लिए सराहा और उम्मीद जताई कि खिलाडी इसी तरह मेहनत करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.