Siemens ने अपने प्रीमियम रिटेल उपस्थिति का विस्‍तार करते हुए गुरुग्राम में अपना पहला अनुभव-आधारित प्रीमियम ब्रांड स्टोर शुरू किया

नई दिल्ली। BSH Home Appliances Pvt. Ltd., a subsidiary of BSH Hausgeräte GmbH की सहायक कंपनी है और प्रीमियम होम अप्लायंसेज़ के क्षेत्र में एक ग्‍लोबल लीडर है, ने Home Square Exzellenz Pvt Ltd. के साथ साझेदारी में गुरुग्राम में अपना पहला Siemens ब्रांड स्टोर शुरू करने की घोषणा की है। DLF फेज़ 1 में रणनीतिक रूप से स्थित, जो अपनी सुव्यवस्थित अवसंरचना और प्रीमियम जीवनशैली के लिए जाना जाता है, यह नया स्टोर गृहस्वामियों को बुद्धिमान, डिज़ाइन-प्रधान और प्रीमियम होम सॉल्यूशंस प्रदान करने के प्रति Siemens की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

यह लॉन्च उच्च संभावनाओं वाले प्रीमियम बाज़ारों में सीमेंस के केंद्रित विस्तार को दर्शाता है, जहां गुरुग्राम लग्ज़री आवास, मॉड्यूलर किचन और स्मार्ट होम्स के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। बढ़ती आय, तेज़ी से बढ़ती प्रीमियम उत्पादों की मांग और वैश्विक लाइफस्टाइल के बढ़ते प्रभाव के कारण शहर में रहने वाले लोग ऐसे इंटीग्रेटेड और बेहतर प्रदर्शन करने वाले उपकरणों पर पैसा खर्च कर रहे हैं, जो सुंदर डिज़ाइन, स्मार्ट तकनीक और टिकाऊपन का बेहतर मेल प्रस्तुत करते हैं। मजबूत रियल एस्टेट विकास से प्रेरित, भारत का संगठित मॉड्यूलर किचन उद्योग 2030 तक 25% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। इस वृद्धि में बिल्ट-इन उपकरण समकालीन किचन डिज़ाइन को सशक्त और पूरक बनाने में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। महामारी के बाद गुरुग्राम जैसे शहरी बाज़ारों में डिशवॉशर अपनाने में तेज़ बढ़ोतरी देखी गई है। साफ-सुथरे और व्यवस्थित किचन लुक को बनाए रखने की क्षमता के कारण बिल्ट-इन फॉर्मेट की मांग लगातार बढ़ रही है, जो शहर में प्रीमियम, डिज़ाइन-आधारित और इंटीग्रेटेड किचन सॉल्यूशंस की ओर तेज़ी से बढ़ते रुझान को दर्शाता है।

डिज़ाइन को प्राथमिकता देने वाला यही दृष्टिकोण Siemens को आधुनिक और एकीकृत रहने की जगहों को आकार देने वाले आर्किटेक्ट्स के लिए एक पसंदीदा पार्टनर बनाता है। मिनिमलिज़्म, क्लीन ज्योमेट्री और आसान फंक्शनैलिटी पर आधारित, Siemens डिज़ाइन लैंग्वेज प्रोडक्ट्स को मॉडर्न जगहों में आसानी से घुलने-मिलने देती है, और साथ ही एक बोल्ड डिज़ाइन स्टेटमेंट भी देती है। आर्किटेक्ट्स को जो बात सबसे ज़्यादा पसंद है, वह है Siemens की रूप और कार्य के बीच संतुलन बनाने की क्षमता—उच्च प्रदर्शन की इंजीनियरिंग करते हुए उपकरणों को उनके वातावरण में खूबसूरती से घुलने-मिलने देना।

लॉन्च के अवसर पर BSH Home Appliances India के एमडी एवं सीईओसैफ खान ने कहा, कल्पना कीजिए एक ऐसे ओवन कीजो यह पहचान ले कि आप क्या पका रहे हैं और उसी के अनुसार परिणाम प्रदान करे जैसा आप पसंद करते हैंया एक ऐसी कॉफी मशीन कीजो हर बार आपकी पसंदीदा कॉफी को याद रखे। 100 व्यंजनों तक की पहचान करने वाले इंटीग्रेटेड एआई कैमरा युक्त ओवन से लेकर 30 से अधिक व्यक्तिगत पेय विकल्प प्रदान करने वाली कॉफी मशीनों और i-Dos जैसी बुद्धिमान प्रणाली तकजो डिटर्जेंट की सटीक मात्रा स्वयं मापती है—सीमेंस के नवाचार दैनिक जीवन को अधिक स्मार्ट और सरल बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। गुरुग्राम में हमारे सीमेंस फ्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ प्रगतिप्रदर्शन और उत्कृष्ट डिज़ाइन को महत्व देने वाले उपभोक्ताओं के लिए इस बुद्धिमान और डिज़ाइन-प्रधान जीवनशैली को साकार करता है। इस क्षेत्र में प्रीमियम कुकिंग उपकरणों और डिशवॉशर की मांग में निरंतर वृद्धि देखी जा रही हैजो गुरुग्राम में एकीकृतउच्च-गुणवत्ता और भविष्य-उन्मुख घरों की बढ़ती आकांक्षा को दर्शाती है।”

पूरी तरह इमर्सिव एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में तैयार किया गया Siemens ब्रांड स्टोर – होम स्क्वेयर एक्सज़ेलेंज़, सोच समझ कर तैयार किचन ज़ोन्स के माध्यम से ब्रांड के प्रीमियम बिल्ट-इन और फ्रीस्टैंडिंग उपकरणों को प्रदर्शित करता है। यहां ग्राहक लाइव प्रोडक्ट डेमो का अनुभव ले सकते हैं, अपनी जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज़्ड इंटीग्रेटेड किचन प्लानिंग के विकल्प देख सकते हैं और एंड-टू-एंड किचन सॉल्यूशंस के लिए विशेषज्ञों से परामर्श पा सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में 25 से अधिक रिटेल टचपॉइंट्स, जिनमें गुरुग्राम के पांच स्टोर शामिल हैं, के साथ Siemens उत्तर भारत में अपनी प्रीमियम लीडरशिप को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी प्रीमियम, इंट्रीग्रेटेड और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.