नोएडा। 2025 में अब तक का सबसे सफल बिक्री वर्ष दर्ज करने और नई Kushaq लॉन्च करने के बाद, Škoda Auto India अपने बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रही है। ब्रांड ने अपनी बेस्ट-सेलिंग कार Kylaq के वेरिएंट्स बढ़ाकर भारतीय सड़कों पर यूरोपीय तकनीक को और अधिक सुलभ बनाने की अपनी रणनीति को आगे बढ़ाया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और बेहतर वैल्यू मिलती है।
Kylaq भारत में Škoda Auto की ग्रोथ स्टोरी का एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरी है। लॉन्च के बाद से 50,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ, Kylaq ने ब्रांड के भारत में 25वें वर्ष में Škoda Auto India के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बिक्री प्रदर्शन में अहम योगदान दिया है। Kylaq में सुरक्षा, ड्राइविंग डायनेमिक्स, तकनीक और वैल्यू का मेल ग्राहकों को बेहद पसंद आया है, जिससे यह सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन गई है।
Kylaq की पहली वर्षगांठ पर प्रतिक्रिया देते हुए, Škoda Auto India के ब्रांड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, “‘Kylaq भारत के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है और इसने हमें बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में प्रवेश करने का अवसर दिया। 50,000 बिक्री का आंकड़ा पार करना वास्तव में खुशनुमा है और Škoda ब्रांड पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इस गति को बनाए रखने के लिए, हम ग्राहक-केंद्रित सुधारों के साथ Kylaq लाइन-अप का विस्तार कर रहे हैं, साथ ही इसे अपने सेगमेंट में वास्तविक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ सबसे सुलभ वाहन बना रहे हैं। ये अपग्रेड्स उन फीचर्स को भी सभी वेरिएंट्स में सुलभ बनाते हैं जो आज के ग्राहकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। एक व्यापक और सुव्यवस्थित रेंज के साथ, और इस वर्ष के अंत में आने वाले और रोमांचक अपडेट्स के साथ, Kylaq भारतीय सड़कों के लिए यूरोपीय तकनीक, मजबूत वैल्यू और शानदार ड्राइविंग अनुभव देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
वेरिएंट्स की विस्तृत रेंज
2026 में Kylaq चार वेरिएंट्स और सात प्राइस पॉइंट्स से बढ़कर छह वेरिएंट्स और 11 प्राइस पॉइंट्स में उपलब्ध होगी। Classic और Signature वेरिएंट्स के बीच नया Cassic+ वेरिएंट जोड़ा गया है। Kylaq को अब Prestige+ वेरिएंट भी मिलता है, जो Kylaq लाइन-अप में सबसे टॉप वेरिएंट है। इस विस्तार और नए जोड़े गए वेरिएंट के साथ, Škoda Auto India ने ग्राहकों के लिए विभिन्न प्राइस पॉइंट्स पर विकल्पों की संख्या और भी बढ़ा दी है।
शुरुआत से ही फीचर्स की सुलभता
इस अपडेट के साथ, Kylaq, Škoda Auto India की उस रणनीति को और आगे बढ़ाती है, जिसके तहत ग्राहकों के लिए यूरोपीय तकनीक को अधिक सुलभ बनाया जा रहा है। अब बेस Classic वेरिएंट के ऊपर Kylaq Classic + को पेश किया गया है। इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक IRVM, क्रूज़ कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, LED हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स, LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स तथा मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Kylaq Classic+ अपने सेगमेंट में फुल-फ्लेज्ड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ सबसे सुलभ कार बनकर ऑटोमैटिक सेगमेंट में नया मानक स्थापित करती है।
लाइन-अप की व्यापक सुलभता
ग्राहकों की लोकप्रिय मांग को देखते हुए, Signature और Signature+ जैसे वेरिएंट्स में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए पैडल-शिफ्टर्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रियर वाइपर और वॉशर तथा LED रीडिंग लैम्प्स शामिल हैं। इसके अलावा, Škoda Auto India ने टॉप-ऑफ-द-लाइन Prestige वेरिएंट को भी Prestige और Prestige+ में विभाजित किया है। इससे ग्राहकों को पूरी तरह से लैस वेरिएंट्स के बीच चयन करते समय अधिक विकल्प और बेहतर वैल्यू मिलती है।
अधिकतम सुरक्षा। पूरी मन की शांति
Škoda Kylaq अपने सेगमेंट में भारत NCAP क्रैश टेस्ट में सबसे ऊंची सेफ्टी रेटिंग के साथ सबसे सुरक्षित ICE कार बनी हुई है। इसके अलावा, सभी वेरिएंट्स में छह एयरबैग्स और 25 से अधिक सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। जबकि ऊंचे वेरिएंट्स में 40 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Kylaq सेगमेंट में बेस्ट 4 साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी प्रदान करती है। इसके साथ ही 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 4 लेबर-फ्री सर्विसेज भी स्टैंडर्ड रूप से शामिल हैं। इनमें 15,000 किमी और 30,000 किमी पर पीरियॉडिक मेंटेनेंस सर्विसेज के साथ-साथ नई शुरू की गई Škoda चेक-इन सर्विसेज (1,000 किमी और 7,500 किमी पर) शामिल हैं।
Kylaq की सफलता के एक वर्ष का उत्सव
ब्रांड ने Kylaq के चुनिंदा वेरिएंट्स पर सीमित अवधि के एनिवर्सरी ऑफर्स की घोषणा की है, जिनमें ₹50,000 तक के लाभ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, Kylaq के लिए एक-वर्षीय Škoda मेंटेनेंस पैकेज पर 50% की छूट दी जा रही है। साथ ही, Kylaq के किसी भी वेरिएंट की खरीद पर प्रत्येक ग्राहक को एक सुनिश्चित उपहार भी मिलेगा। ये ऑफर्स 28 फरवरी 2026 तक मान्य हैं।

