मुंबई। मशहूर फिल्मकार सोनू त्यागी और उनकी प्रोडक्शन कंपनी अप्रोच एंटरटेनमेंट अब आगामी फिल्म लिबरेशन (2025) के सह-निर्माता के रूप में जुड़े हैं। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म का निर्देशन अंकित कदम कर रहे हैं और इसका निर्माण श्योर रियल पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में एक युवा की आत्म-खोज और विद्रोह की कहानी है, जिसे वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर अंग्रेज़ी, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में बनाया जा रहा है। सोनू त्यागी के जुड़ने से फिल्म को एक नई रचनात्मक दिशा और अनुभव मिला है। अप्रोच कम्युनिकेशंस इसकी पीआर रणनीति संभाल रही है, जबकि अप्रोच बॉलीवुड एंटरटेनमेंट ऐप पार्टनर के रूप में फिल्म से जुड़ा है।
कनिष्क कदम और अंकित कदम ने इस साझेदारी को फिल्म की सफलता के लिए अहम बताया है। सोनू त्यागी ने इसे आज की युवा पीढ़ी की कहानी बताते हुए एक वैश्विक संवाद का माध्यम कहा।

