सोनी सब के ध्रुव तारा ने दिखाया चौंकाने वाला ट्विस्ट: क्या ध्रुव आखिरकार महावीर का इलाज करने के करीब पहुंच गया है?

नई दिल्ली। अपने अनूठे कॉन्सेप्ट और दिलचस्प कहानी के साथ, सोनी सब के ‘ध्रुव तारा – समय सदी से परे’ ने देश भर में दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह ध्रुव (ईशान धवन) और ताराप्रिया (रिया शर्मा) की प्रेम कहानी है, जो दो अलग-अलग कालखंड से संबंधित हैं, जिनके बीच 400 वर्षों का अंतर हैं। दर्शकों ने देखा है कि कैसे ध्रुव और तारा महाराज (यश टोंक) को यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ध्रुव पेशे से डॉक्टर हैं और वे दोनों तारा के भाई महावीर (कृष्णा भारद्वाज) का इलाज करने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

अनगिनत बाधाओं से भरी चुनौतीपूर्ण यात्रा के बीच, ध्रुव और तारा महाराज के समक्ष डॉक्टर के रूप में ध्रुव की क्षमताओं को साबित करने के लिए जूझ रहे हैं। हालांकि, सम्राट (विनीत चौधरी) साये में छिपा हुआ है, जो ध्रुव की क्षमताओं पर संदेह करता है। सिंहासन पर कब्जा करने की महत्वाकांक्षा से प्रेरित होकर, सम्राट ध्रुव को अपने रास्ते से हटाने और उसे महावीर का इलाज करने से रोकने के लिए एक और योजना बनाता है। आगामी एपिसोड्स कई आश्चर्यों से भरे हुए हैं, जहां दर्शक परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं, यह सवाल करते हुए कि क्या सम्राट की चालाक चालों की जीत होगी।

 

देखना न भूलें, ध्रुव तारा- समय सदी से परे, हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर

ध्रुव की भूमिका निभा रहे, ईशान धवन ने कहा, “17वीं शताब्दी की अपनी यात्रा में, ध्रुव को हर कदम पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और आराम की कोई संभावना नहीं है क्योंकि सम्राट एक बार फिर ध्रुव के जीवन को और भी मुश्किल बनाने की साज़िश रच रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे ध्रुव सम्राट का सामना करता है और इस नई चुनौती में विजयी होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.