मानसून में पैरों की खास देखभाल जरूरी: शहनाज हुसैन की सलाह

नई दिल्ली। मानसून का मौसम जहां ठंडक और हरियाली लेकर आता है, वहीं यह पैरों के लिए कई परेशानियां भी पैदा करता है। प्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन ने चेताया है कि इस मौसम में फंगल इंफेक्शन, दुर्गंध, और संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।

उनका कहना है, “पैरों को साफ और सूखा रखना इस मौसम में सबसे जरूरी है। रोजाना एंटीफंगल या टैल्कम पाउडर लगाएं, खुले जूते-चप्पल पहनें और नंगे पांव चलने से बचें।”

पैरों को नमक वाले पानी में भिगोना, हर्बल लोशन या तेल से मालिश करना भी बेहद लाभकारी होता है।

शहनाज हुसैन के अनुसार, पैरों के नाखून छोटे रखें और सप्ताह में एक बार पेडीक्योर जरूर करवाएं या घरेलू उपाय अपनाएं।


प्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन 

Leave a Reply

Your email address will not be published.