होली के मौके पर खास पहल : सड़कों पर उतरी ‘जायंट पिचकारी’

गुरुग्राम। होली के मौके पर गुरुग्राम की सड़कों पर जायंट पिचकारी से शुरू हुआ होली का जश्न। उत्तर भारत के कई शहरों में, होली से पहले त्योहार से जुड़े सामान और वॉटर गन्स सबसे तेजी से बिकने वाली कैटेगरी में शामिल हैं। यह विशाल वॉटर ब्लास्टर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इस साल इंस्टामार्ट ने अपनी होली रेंज में हाई-परफॉर्मेंस वॉटर गन्स और ब्लास्टर्स शामिल किए हैं, जिनमें Spyra वॉटर ब्लास्टर्स, NERF Super Soaker, पुलिस गैटलिन सिंगल-बैरल वॉटर गन और Toyshine की इलेक्ट्रिक वॉटर गन्स शामिल हैं।

इसके अलावा मिठाइयाँ, फूल, UV और फूलों वाला गुलाल, ऑर्गेनिक रंग, बॉडी पेंट्स और आफ्टरकेयर प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं। जैसे ही यह ट्रक सड़कों पर निकला, लोगों की नज़रें ठहर गईं। बच्चे फुटपाथ से इशारा करते दिखे, राहगीरों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाए और देखते ही देखते ये क्लिप्स इंस्टाग्राम और X पर वायरल हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.