एआईसीटीई की गाइडलाइंस से छात्रों को राहत मिलेगी : डॉ अजय कुमार

नई दिल्ली। इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी डॉ अजय कुमार ने एआईसीटीई द्वारा जारी किए गए गाइडलांइस से अभिभावकों को राहत मिलेगी। देश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, आर्किटेक्टर और स्टैंडअलोन कॉलेज के छात्रों को एआईसीटीई से बडी राहत मिल गई है। जिसके तहत अब लॉकडाउन खत्म होने और देश के हालात ठीक होने तक तकनीकी कॉलेज छात्रों से फीस नहीं मांग सकते हैं।
डॉ अजय कुमार ने कहा कि एआईसीटीई ने फीस लेने के लिए दोबारा गाइडलाइन जारी करेगी इससे छात्रों को जहां राहत मिली है वहीं आगे और शिक्षा ग्रहण में छात्र उत्साहित रहेंगे। क्योंकि छात्र अभी फीस को लेकर चिंतित थे।
आईसीसीआई के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी ने कहा कि फीस समेत सभी जानकारियां संस्थानों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य किया है इससे छात्रों को जहां जानकारी हासिल होगी वहीं रेगुलेटर को सभी अहम चीजें मालूम होगी। अभी के इस समय में सबको सहयोग के साथ चलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.