भारंगम में मिथिलांगन द्वारा मैथिली नाटक ‘सोन मछरिया’ का सफल प्रदर्शन

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विकास कुमार झा द्वारा लिखित मैथिली नाटक सोन मछरिया का मंचन भरंगम (भारत रंग महोत्सव) 2026 मे मिथिलांगन, दिल्ली द्वारा मंडी हॉउस स्थित मेघदूत सभागार में 16 फरवरी 2026 को किया गया।
नाटक का कहानी दरभंगा स्थित मछली बाजार दोनार का है, जो मल्लाह समाज में जन्मी तेतरी के सामाजिक शोषण को दर्शाता है।दबंग जमीनदार के अत्याचार तथा तत्कालीन सामाज के विपन्नता से मल्लाह समाज को उबारने का प्रयास भी जनसेवक के माध्यम से दिखाया गया है। तेतरी का प्रेम और अन्त में पति से पुनर्मिलन भावनात्मक नाटक का अन्त रहा जो दर्शक को रोने पर मजबूर कर दिया।
नाटक का संगीत पक्ष और सभी कलाकारों के अभिनय कि प्रशंसा लगातार बजनेवाली ताली से देखी गयी।
नाटक में मुख्य भूमिका में बिसेसर के रूप में शुभम कर्ण और तेतरी कि भूमिका में रचना दास ने सुन्दर अभिनय किया। साथ हि अन्य कलाकारों में संजीव ‘बिट्टू’, सत्यम कर्ण, राजेश कर्ण, मुकेश दत्त, रोहित सांडिल्य, डॉ. सुरेंद्र झा, नीरा झा, छवि दास, सुप्रिया मिश्रा, मृत्युंजय चौधरी, अनुज कुमार, रजत राणा, सुबोध कुमार साहा ने भी अपने-अपने भूमिका से अपनी उपस्थिति दर्ज की।
तत्कालीन सत्य घटना पर आधारित इस नाटक में सुन्दरम चौधरी की संगीत और मुख्य पुरुष स्वर के साथ स्नेहा झा और आरती मिश्रा के संगीतमय नाटक का मंचन मिथिलांगन द्वारा पूर्व में भी किया जा चुका है, परन्तु भारंगम में यह मिथिलांगन कि प्रथम प्रस्तुति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.