Sunfeast Dark Fantasy ने ‘पार्टी विद SRK’ कैंपेन लॉन्च किया, होर्डिंग बना लाइव पार्टी का मंच

नई दिल्ली: Sunfeast Dark Fantasy ने अपने नए ‘1 मिलियन फैंटेसीज़’ कैंपेन की शुरुआत एक बेहद अनोखी और भव्य आउट-ऑफ-होम (OOH) एक्टिविटी के जरिए की। इस खास पहल में एक साधारण होर्डिंग को ‘लाइव पार्टी’ में बदल दिया गया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पारंपरिक बिलबोर्ड के इस नए रूप ने विज्ञापन की दुनिया में एक नया आयाम जोड़ दिया, जहां दर्शकों को सीधे लाइव एंटरटेनमेंट का अनुभव मिला।

आयोजन के केंद्र में लगा विशाल Dark Fantasy होर्डिंग अचानक शाहरुख खान के वीडियो के साथ जीवंत हो उठा। वीडियो में उन्होंने लाखों लोगों के सपनों को साकार करने की बात कही। इसके तुरंत बाद वहां का माहौल एक शानदार पार्टी में बदल गया—संगीत, रंग-बिरंगे कंफेटी और उत्साहित भीड़ ने इस अनुभव को यादगार बना दिया। लोग इस पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए और पूरे उत्साह के साथ इसका आनंद लेते दिखे।

ब्रांड की ओर से जानकारी दी गई कि इस कैंपेन के तहत 40 भाग्यशाली ग्राहकों को “पार्टी विद SRK” का खास मौका दिया जाएगा। इस पूरे कॉन्सेप्ट को एक आकर्षक और बड़े स्तर के सेटअप के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें होर्डिंग को ही पार्टी का मंच बना दिया गया। इस पहल ने आउटडोर मीडिया और लाइव एंटरटेनमेंट के बीच की दूरी को खत्म कर दिया।

इस मौके पर ITC Ltd. के बिस्किट एवं फूड डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटिंग हेड सूरज कथूरिया ने कहा, “आमतौर पर बाहरी विज्ञापन दूर से देखने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन इस पहल के जरिए हमने इसे एक ऐसा अनुभव बनाने की कोशिश की है, जहां लोग खुद शामिल होकर जश्न का हिस्सा बन सकें। ‘पार्टी विद SRK’ इस कैंपेन के बड़े विजन की एक झलक है।”

दरअसल, Sunfeast Dark Fantasy का ‘1 मिलियन फैंटेसीज़’ कैंपेन लोगों के बीच उस खास इनाम को लेकर उत्साह पैदा कर रहा है, जिसमें फैंस को शाहरुख खान के साथ पार्टी करने का जिंदगी में एक बार मिलने वाला अनोखा मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.