मुंबई। एक बार फिर सुनील शेट्टी अपने एक्शन अवतार में लौट आए हैं, और इस बार उनके साथ जुड़ रहे हैं जैकी श्रॉफ। Amazon के फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Amazon MX Player ने बहुचर्चित वेब सीरीज़ ‘हंटर सीज़न 2’ का दमदार टीज़र लॉन्च कर दिया है। डायरेक्टर प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा द्वारा निर्देशित और Yoodlee Films (सारेगामा इंडिया लिमिटेड की फिल्म शाखा) द्वारा निर्मित यह सीज़न सुनील शेट्टी के विक्रम सिन्हा की कहानी को आगे बढ़ाता है। इस बार विक्रम की ज़िंदगी और भी ज्यादा उलझनों से भरी है, जहां उसका सामना एक चालाक और रहस्यमय दुश्मन ‘सेल्समैन’ (जैकी श्रॉफ) से होता है। टीज़र में मुंबई से लेकर थाईलैंड तक फैले हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशन्स की झलक देखने को मिलती है। अनुषा दांडेकर और बर्खा बिष्ट भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगी। सुनील शेट्टी ने कहा, “इस बार विक्रम के पास खोने को कुछ नहीं है — यह उसकी सबसे खतरनाक लड़ाई है।” जैकी श्रॉफ ने कहा, “सेल्समैन का किरदार निभाना बेहद रोचक रहा। अन्ना के साथ आमने-सामने होना मज़ेदार अनुभव था।”
‘हंटर सीज़न 2’ जुलाई में Amazon MX Player पर फ्री स्ट्रीम किया जाएगा।

