नई दिल्ली। बाहर खाने के अनुभव को और भी खास बनाने के लिए स्विगी डाइनआउट ने दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में दिल्ली डाइनिंग फेस्ट की शुरुआत की है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इस फेस्ट के तहत शहर के लोकप्रिय रेस्टोरेंट्स में ग्राहकों को 60% तक की छूट के साथ फ्री कॉकटेल, मॉकटेल और डेजर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ स्विगी ऐप के डाइनआउट सेक्शन से टेबल प्री-बुक करके उठा सकते हैं। इस फेस्ट में One8 कम्यून, द GT रोड, ड्यूटीफ्री कोर्टयार्ड, माई बार हेडक्वार्टर जैसे टॉप रेस्टोरेंट शामिल हैं।
स्विगी डाइनआउट के एवीपी ध्रुवीश ठक्कर ने कहा कि दिल्ली का खाना प्रेम जगजाहिर है, और यह फेस्ट इस प्रेम को और गहरा करेगा। फेस्ट का उद्देश्य न सिर्फ छूट देना है बल्कि खाने की संस्कृति को बढ़ावा देना भी है।

