स्विगी ने लॉन्च किया ‘प्राइम टाइम मेन्यू’, फादर्स डे पर खास कैंपेन


नई दिल्ली।  भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनियंस प्लेटफॉर्म स्विगी ने इस फादर्स डे के मौके पर एक अनोखा और मजेदार कैंपेन ‘प्राइम टाइम मेन्यू’ लॉन्च किया है। यह कैंपेन खासतौर पर उन भारतीय पिताओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें तेज आवाज़ में आने वाले प्राइम टाइम न्यूज़ शो बेहद पसंद हैं। इस खास कैंपेन के तहत स्विगी ऐप को एक न्यूज़ चैनल जैसे इंटरफेस में बदला गया है, जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ हेडलाइंस, लाइव टिकर, ड्रामेटिक विजुअल्स और एंकर-स्टाइल में फूड हाइलाइट्स दिखाई दे रहे हैं। इस अभियान का मुख्य आकर्षण एक डिजिटल फिल्म है, जिसमें एक बेटी अपने न्यूज़-ओब्सेस्ड (समाचार प्रेमी) पिता के साथ रहने के अनुभव को साझा करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे घर में न्यूज़ की आवाज़ कभी बंद नहीं होती – हर समय डिबेट, खुलासे और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स चलती रहती हैं – जब तक कि बेटी भी इस माहौल को अपनाकर अपने पापा के लिए स्विगी के जरिए एक परफेक्ट फादर्स डे सरप्राइज़ नहीं प्लान करती। स्विगी के वाइस प्रेसिडेंट – ब्रांड, मयूर होला ने कहा,“यह कैंपेन इंसाइट, नॉस्टैल्जिया और ह्यूमर पर आधारित है। यह हर पिता की खास आदतों और quirks को प्यार के साथ सेलिब्रेट करता है।”

 

 

 

फिलहाल यह ‘प्राइम टाइम मेन्यू’ स्विगी ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव है, जो खाने और पितृत्व को एक साथ लाता है – एक ज़ोरदार न्यूज़ टिकर के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.