स्विगी ने ‘शी द चेंज’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया, भारत के खाद्य क्षेत्र को बदल रही महिलाओं को किया सम्मानित

 

नई दिल्ली। ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफॉर्म स्विगी (एनएसई: Swiggy/बीएसई: 544285) ने आज ‘शी द चेंज’ के 2026 संस्करण का आयोजन किया। ‘फ्रॉम विज़न टू वेंचर’ टैगलाइन के साथ यह प्रमुख पहल उन महिलाओं का सम्मान करने के लिए है जो भारत के खाद्य और व्यवसायिक परिदृश्य को नया रूप दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर की प्रमुख महिला रेस्टोरेंट संचालक, शेफ और एफ एंड बी क्षेत्र की लीडर्स शामिल हुईं। भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्विगी के सह-संस्थापक, एमडी और ग्रुप सीईओ श्रीहर्षा मजेटी के साथ मिलकर एफ एंड बी उद्योग की 28 महिलाओं को दो श्रेणियों—एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर और शेफ ऑफ द ईयर—में सम्मानित किया। इन पुरस्कारों के माध्यम से उनके पाक नवाचार और व्यवसायिक सफलता में दिए गए योगदान को मान्यता दी गई। एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर पुरस्कार पाने वालों में अदिति दुगर (मास्क), अक्षया मुरली (गीथम वेज रेस्टोरेंट), अनीशा सैनी (मिसेज कौर), अलीना आलम (मिट्टी कैफे), दीपिका सेठी (इक्क पंजाब), दिव्या परवानी (पिंड), जया और पूनम तुलसियानी (बसेरा), लिप्सा सतपथी और तमासा मिश्रा (वी डम्पलिंग डायनेस्टी), महक सुगंध (काकाओ स्प्रिंग्स एंड द बिंज चॉकलेट्स), निहारिका शशि खेरिया (मोई – द डेज़र्ट स्टूडियो), पायल पाठक (सिम्पली सलाद), सलोनी कुकरेजा (इंदु आइस क्रीम), शिवानी मिरचंदानी (माइनस 30), सुचाली जैन (सुचालीज़ आर्टिजन बेकहाउस), श्रीदेवी जस्ती (वाइब्रेंट लिविंग), श्रेया सेनापति (स्पाइसी सिग्नेचर), तोरल संघवी और सारा जैकब नायर (नायर ऑन फायर) सहित अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम में सम्मानित शीर्ष शेफ में आहाना गौर (सूस शेफ, द वेस्टिन मुंबई गार्डन सिटी), अमृता कौर (होलिस्टिक गॉरमेट शेफ), हनिशा सिंह, रिचा जौहरी (यूनिको), तन्वी अरोरा (तन्विज़ ड्रीम ओवन) और तरन्नुम सहगल (एस्प्रेसोस एनीडे) शामिल हैं।

भारत के फूड उद्योग के अग्रदूतों, नवाचारकर्ताओं और दूरदर्शी लीडर्स का यह विशेष आयोजन एफएंडबी उद्योग में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए स्विगी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। स्विगी के प्लेटफॉर्म पर 70,000 महिला-संचालित रेस्टोरेंट हैं। स्विगी के आंतरिक अनुमान के अनुसार ये उद्यमी लगभग 4,20,000 नौकरियां पैदा कर रही हैं, हर रेस्टोरेंट में औसतन 6 प्रत्यक्ष कर्मचारी काम करते हैं।

अपने भाषण में भारत सरकार के माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसाय भारत की वृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और यह देखना प्रेरणादायक है कि वे केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहकर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। जो संगठन महिला उद्यमियों के साथ साझेदारी करते हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं, वे समावेशी आर्थिक विकास के लिए आवश्यक हैं। पिछले 12 वर्षों से स्विगी देशभर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। ‘शी द चेंज’ जैसी पहल उनकी सफलता का उत्सव मनाती है और नई पीढ़ी की महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करती है।”

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने कहा, “शी द चेंज हमारी प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य फूड इकोसिस्टम में काम कर रही उन महिलाओं की यात्रा और सफलता का सम्मान करना है जो भारत के पाक क्षेत्र के भविष्य को आकार दे रही हैं। उनकी दृढ़ता, रचनात्मकता और नेतृत्व की कहानियां वास्तव में प्रेरणादायक हैं। एक प्लेटफॉर्म के रूप में हम महिला उद्यमियों की विकास यात्रा में उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.