नई दिल्ली। भारत की प्रमुख फैशन ब्रांड KALKI ने 11 अगस्त को अपनी बहुप्रतीक्षित ब्राइडल कुट्योर 2025 कलेक्शन लॉन्च की, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बतौर ब्राइड अपने शाही अंदाज़ से चार चांद लगा दिए। इस साल की थीम “रॉयल हेरिटेज से मॉडर्न हेयरलूम तक” भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आज के आत्मनिर्भर और मॉडर्न कपल्स की सोच के साथ खूबसूरती से जोड़ती है। यह कलेक्शन उन जोड़ों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो परंपराओं से जुड़े रहते हुए भी अपनी अनूठी पहचान बनाए रखना चाहते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग्स को ध्यान में रखते हुए इस कलेक्शन में हल्के और ट्रैवल-फ्रेंडली आउटफिट्स शामिल किए गए हैं, जो हर शादी की रस्म से लेकर आफ्टर पार्टी तक के लिए परफेक्ट हैं। ब्राइडल वियर में कली लहंगे, हीरो दुपट्टे, कॉर्सेट ब्लाउज़ और ऑर्गेन्ज़ा गाउन शामिल हैं, जबकि ग्रूम्स के लिए शेरवानी, बंधगला, जोधपुरी और टक्सीडो के विकल्प मौजूद हैं।
रंगों की बात करें तो ब्राइडल शेड्स में पारंपरिक लाल, गुलाबी, पेस्टल, गोल्ड और एमराल्ड टोन देखने को मिलते हैं। वहीं दूल्हों के लिए आइवरी, क्रीम, नेवी ब्लू, चारकोल और बरगंडी रंगों का खूबसूरत समन्वय तैयार किया गया है। KALKI के प्रवक्ता सौरभ गुप्ता ने कहा, “यह कलेक्शन आज के आत्मविश्वासी और खुद से जुड़े कपल्स को समर्पित है। हमने ऐसा डिज़ाइन पेश किया है जो केवल दिखने में शाही नहीं, बल्कि पहनने वाले की भावनाओं और आत्म-अभिव्यक्ति से भी जुड़ा हो।”
यह कलेक्शन अब पूरे भारत में KALKI के फ्लैगशिप स्टोर्स और वेबसाइट पर उपलब्ध है। ब्रांड अमेरिका, यूके, यूएई, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया भर में इंटरनेशनल शिपिंग की सुविधा भी दे रहा है, जिससे हर दूल्हा-दुल्हन अपने “हैप्पीली एवर आफ्टर” के लिए KALKI को चुन सके।

