
मुंबई । तापसी पन्नू-अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘बदला’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है और इसमें अमिताभ बच्चन एक वकील के किरदार को निभाने वाले हैं। इस फिल्म को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। वहीं, एक बार फिर दर्शक सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू का जादू देखने वाले हैं। इससे पहले दर्शक तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन को एक साथ फिल्म ‘पिंक’ में देख चुके हैं। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने खूब तारीफें बटोरी थी। ये दूसरी बार होगा जब दोबारा दर्शक तापसी और अमिताभ को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने वाले हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ग्लासगो में हुई है। ये फिल्म सुपरहिट स्पेनिश फिल्म ‘द इनविसेबल गेस्ट’ की हिंदी रीमेक है।
