मुंबई। टाटा मोटर्स ने ऑल-न्यू अल्ट्रोज़ को ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसके आकर्षक डिज़ाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ यह कार एक परिष्कृत ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है। इसका मॉडर्न लुक, टेक्नोलॉजी से लैस लग्ज़री केबिन, बेहतर कनेक्टिविटी और पहली बार उपलब्ध AMT विकल्प के साथ मल्टी-पावरट्रेन लाइन-अप, इसे रोज़मर्रा की ड्राइव को खास बना देता है। अल्ट्रोज़ अपनी श्रेणी की पहली और एकमात्र कार है जिसे 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिससे इसने सुरक्षा के नए मानक स्थापित किए हैं। 2025 एडिशन में अब सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स जैसे फ्लश डोर हैंडल, इन्फिनिटी एलईडी टेल लैंप, इंटीग्रेटेड DRLs के साथ इलुमिनेटेड एलईडी हेडलैंप, और 3D फ्रंट ग्रिल शामिल हैं। इंटीरियर में लाउंज-स्टाइल रियर सीट्स, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, एम्बिएंट लाइटिंग, और बेहतर आराम का अनुभव मिलता है।
पावरट्रेन विकल्पों में पेट्रोल, सेगमेंट में इकलौता डीजल, और टाटा की खास ट्विन-सिलेंडर iCNG टेक्नोलॉजी शामिल हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड DCA और नया 5-स्पीड AMT शामिल है, जिससे ज्यादा ग्राहकों को ऑटोमैटिक सुविधा मिलेगी।
टाटा मोटर्स के पैसेंजर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवीज़न के प्रबंध निदेशक श्री शैलेश चंद्रा ने कहा, “वित्त वर्ष 2026 में हम एक बड़ा कदम उठाना चाहते हैं। नई अल्ट्रोज़ भारत के प्रीमियम हैचबैक बाजार में एक साहसिक नया अध्याय शुरू करती है – जिसे आज के आधुनिक ग्राहकों की हर ज़रूरत को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।”

