नई दिल्ली।सोनी सब अपने नए पारिवारिक ड्रामा ‘इत्ती सी खुशी’ के साथ दर्शकों के दिलों को छूने आ रहा है। इस शो में टेलीविज़न की लोकप्रिय अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान मुख्य भूमिका निभाएंगी। वे निभाएंगी अन्विता दिवेकर का किरदार — एक 21 वर्षीय युवती जो अपने छह भाई-बहनों की जिम्मेदारी उठाने वाली एक मजबूत और संवेदनशील लड़की है। मुंबई की पृष्ठभूमि में आधारित यह कहानी परिवार, संघर्ष, त्याग और निःस्वार्थ प्रेम को बारीकी से दर्शाती है। अन्विता अपने पिता की शराब की लत और मां के छोड़ जाने के बाद, अपने छोटे भाई-बहनों के लिए मां बन जाती है। सुम्बुल ने कहा, “अन्विता एक खामोश योद्धा है, जो त्याग और प्रेम की मिसाल है। यह किरदार मेरे लिए बेहद खास है।”
‘इत्ती सी खुशी’ जल्द ही प्रसारित होगा सिर्फ सोनी सब पर।

