नई दिल्ली। एलियंस का आगमन हो गया है और उनका स्वागत बच्चों के साथ करने से ज्यादा अच्छा और क्या होगा! निकलओडियन के 12वें घरेलू आईपी – अभिमन्यु की एलियन फैमिली – से अभिमन्यु पृथ्वी से खुद को अवगत करने और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए राजधानी दिल्ली पहुँचा। अभिमन्यु को शहर, इसकी संस्कृति, विरासत, पसंदीदा स्थानों और आकर्षणों की खोज करते देखा गया। शहर में टिनी टॉट्स ने बड़े उत्साह से इस एलियन दोस्त के आगमन का हार्दिक स्वागत कर उसका अभिनंदन किया।
शहर में उसके आगमन की खुशी मनाने के लिए रयान इंटरनेशनल स्कूल के टिनी टॉट्स ने ‘वैलकम टू अर्थ’ पार्टी का आयोजन किया। बच्चे एलियन की पोषाक पहने हुए थे और खुले दिल से अभिमन्यु का स्वागत कर रहे थे, ताकि उसे अपने घर जैसा ही अहसास मिले। यह कॉस्प्ले कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक था, टिनी टॉट्स ने अपनी रचनात्मकता और कल्पना का बेहतरीन चित्रण करते हुए दिखाया कि पृथ्वी के बाहर का जीवन कैसा होता है। अगला पड़ाव शहर का पसंदीदा भोजनालय निरुला था, जहां उन्हें कुछ स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेते देखा गया, जैसे कि उनके प्रसिद्ध हॉट चॉकलेट फज!
देखिए निक हर सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे, और अपने जीवन में स्वागत कीजिए अपने एलियन दोस्त का ‘अभिमन्यु की एलियन फैमिली’ में
किड्स की श्रेणी में एक मात्र एलियन शो अभिमन्यु की एलियन फैमिली अभिमन्यु और उसे तीन साथियों की कहानी है, जो पृथ्वी पर जीवन और अनोखी संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए यहाँ आए हैं। ये एलियन किस प्रकार मानवों के साथ घुलने-मिलने, उन्हें दोस्त बनाने, अपनी पहचान छिपाने और विपरीत परिस्थितियों एवं खतरों को जीतने की कोशिश करते हैं, इस शो में यह बहुत ही दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। निकलओडियन बच्चों की पसंदीदा और भारत की अग्रणी किड्स एंटरटेनमेंट फ्रैंचाईज़ी है, जिसने नवीन शैलियों में आईपी और इनोवेशंस के साथ एक सशक्त कंटेंट लाईब्रेरी द्वारा दर्शकों को उनकी पसंद का मनोरंजन उपलब्ध कराया है। अभिमन्यु की एलियन फैमिली के साथ भारत को अपनी पहली, होम-ग्रोन साईफाई किड्स कॉमेडी सीरीज़ मिल गई है।

