Telly Talks : इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 में कंटेंस्टेंट्स नोरबू-सुष्मिता की प्यारी दोस्ती देखकर की जज सोनाली बेंद्रे ने किया खुलासा!

नई दिल्ली। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडियाज़ बेस्ट डांसर के तीसरे सीज़न के साथ वापस आ गया है और ऐसे में दर्शकों के बीच भी हलचल मची हुई है! 8 अप्रैल को रात 8 बजे से शुरू हो रहे इस शो में देश भर के डांस लवर्स, ईईएनटी (एंटरटेनमेंट, इमोशन, न्यूनेस एवं टेक्नीक) स्पेशलिस्ट्स – जज सोनाली बेंद्रे, टेरेंस लुइस और गीता कपूर को इम्प्रेस करने के लिए ऑडिशन राउंड में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। इन तमाम शानदार डांस एक्ट्स के बीच, दिल्ली के दो कंटेस्टेंट्स – नोरबू और सुष्मिता तमांग, न सिर्फ अपने शानदार डांस मूव्स से बल्कि अपनी प्यारी केमिस्ट्री से भी जजों को काफी प्रभावित करेंगे। नोरबू और सुष्मिता ‘सिर्फ बेस्ट फ्रेंड्स’ होने का दावा करते हैं और एक-दूसरे को अपना लकी चार्म मानते हैं। दोनों ने टाइगर जिंदा है के ‘दिल दियां गल्लां’ और फोन भूत के ‘किन्ना सोना’ जैसे गानों पर सोलो फ्री स्टाइल परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर जज मंत्रमुग्ध हो गए!

 

 

इस मजेदार टांग खिंचाई और शरारतों के बीच, सबके मन में यही सवाल होगा कि ये दोनों बेमिसाल डांसर्स और बेस्ट फ्रेंड्स ‘मेगा ऑडिशन’ में पहुंचेंगे या फिर उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा?

जब उनकी ‘क्यूट केमिस्ट्री’ और उनके ‘रिलेशनशिप स्टेटस’ के बारे में पूछा गया, तो नोरबू ने बताया कि वो अपनी बेस्ट फ्रेंड सुष्मिता से मुंबई में एक डांस बैटल में मिले थे और जब उन्होंने एक साथ डांस की प्रैक्टिस शुरू की तो उनके बीच रिश्ता मजबूत होता चला गया। इसके अलावा, जब नोरबू सुष्मिता के बारे में अपनी पसंद की बातों का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ करेंगे, तो गीता कपूर अपनी को-जज सोनाली बेंद्रे की तरफ मुड़ेंगी और पूछेंगी कि क्या उनके बेस्ट फ्रेंड ने कभी उनकी इस तरह तारीफ की। इसका जवाब देते हुए सोनाली बेंद्रे कहती हैं, ”मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली थी!”

 

सोनाली बेंद्रे ने आगे बताया, “मुझे लगता है कि गोल्डी को मेरी और ज्यादा तारीफ करनी चाहिए। उसे ऐसा किए हुए बहुत समय हो गया है (हंसते हुए)! सालों पहले, हम भी नोरबू और सुष्मिता की तरह थे; और वाकई ऐसा ही हुआ करता था, जहां मैं भी सुष्मिता की तरह थी। मैं कहती थी, ‘वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है और हम बेस्ट फ्रेंड्स ही रहेंगे’, लेकिन नोरबू, गोल्डी बहुत जिद्दी था! तो मैं आपको एक हिंट दे रही हूं! आखिरकार, मैंने उससे शादी कर ली।” सुष्मिता भी बताएंगी कि उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड की बहुत-सी बातें पसंद हैं, जिनमें उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ‘मैं जो कुछ भी कहती हूं, वो मेरी बात सुनता है!’ यह सुनकर सभी हंस पड़ते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.