Telly talks – हॉटस्‍टार स्‍पेशल्‍स’ सिटी ऑफ ड्रीम्‍स सीजन 3 के साथ राजनीति की दुनिया को करीब से देखें

नई दिल्ली। सत्‍ता की भूख, बेवफाई और एक सिंहासन पर आरोहण की जबरदस्‍त कहानी के साथ सबसे प्रभावशाली एवं ताकतवर गायकवाड़ परिवार एक बार फिर से हॉटस्‍टार स्‍पेशल्‍स’ सिटी ऑफ ड्रीम्‍स के तीसरे सीजन में वापसी कर रहा है। इस सीरीज को कुकुनूर मूवीज  के सहयोग से अप्‍लॉज़ एन्‍टरटेनमेंट  ने एवं नागेश कुकुनूर  ने निर्देशित किया है। इसमें अतुल कुलकर्णी, प्रिया बापट, सचिन पिलगांवकर, सुशांत सिंह, एजाज़ खान, रणविजय सिंह एवं कई अन्‍य प्रमुख किरदारों को पर्दे पर साकार करते नजर आयेंगे। इस सीरीज को जल्‍द ही डिज्‍़नी+हॉटस्‍टार  पर स्‍ट्रीम किया जायेगा।

निर्देशक नागेश कुकुनूर ने सीजन 3 के बारे में बताते हुये कहा, सिटी ऑफ ड्रीम्‍स सीजन 1 और 2 को दर्शकों ने बहुत प्‍यार किया है और सराहा है। इस वजह से सीजन 3 से अपेक्षायें काफी बढ़ गई हैं। इसमें हर किरदार स्‍वयं की खोज करने के अपने सफर पर हैं, जो उत्‍तराधिकार के लिये इस दिलचस्‍प संघर्ष के लिये एकसाथ आते हैं। जटिल किरदार, पारस्‍परिक संबंध और कुछ अनापेक्षित मोड़, सिटी ऑफ ड्रीम्‍स सीजन 3 को राजनीति में सत्‍ता की निर्णायक लड़ाई बनायेंगे। डिज़्नी +हॉटस्‍टार एवं अप्‍लॉज एन्‍टरटेनमेंट की शो के लिये मजबूत साझेदारी रही है और मैं उन दोनों का ही बेहद आभारी हूं कि उन्‍होंने मेरे विजन को सपोर्ट दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.