नई दिल्ली। दिल्ली प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 6 और 7 सितंबर, 2025 को अध्यात्म साधना केंद्र, छतरपुर (नई दिल्ली) में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर से 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लगभग 400 शाखाओं के 600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में देश के प्रमुख उद्योगपति, समाजसेवी और मारवाड़ी समाज की प्रतिष्ठित हस्तियाँ शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम के पहले दिन दिल्ली के जाने-माने उद्योगपति श्री पवन कुमार गोयनका को अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार सौंपा जाएगा। श्री गोयनका को कोलकाता में आयोजित चुनावों में सत्र 2025-2027 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। गौरतलब है कि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन पिछले 90 वर्षों से समाज सुधार, कल्याण, और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देता आ रहा है।
अधिवेशन में देश के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति मौजूद रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:
-
मिल्ककोज चेयरमैन डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल (स्वागताध्यक्ष)
-
बीकानेरवाला ग्रुप डायरेक्टर संजय अग्रवाल
-
पद्मश्री प्रहलाद राय अग्रवाल (रूपा गारमेंट्स)
-
रिखब चंद जैन (टी.टी. बनियान)
-
अशोक गर्ग एवं सतीश गर्ग (गंगा रियलिटी होम्स)
-
के.एल. जैन (केएलजे ग्रुप)
-
नंदलाल रुंगटा (रुंगटा माइंस)
-
शुभकरण बोथरा (बोथरा फाउंडेशन)
-
संजय मोसून (जेकेजे ज्वेलर्स)
-
प्रकाश अग्रवाल (जीएन हॉस्टल)
-
अरुण पंसारी (त्रिवेणी इम्पेक्स ग्रुप)
इस अधिवेशन की पूर्व संध्या पर 5 सितंबर की शाम को प्रसिद्ध गायक संजय मित्तल और शुभम रूपम की भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। 6 सितंबर को दोपहर 1 बजे एक विशेष सम्मान समारोह होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मारवाड़ी समाज के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक राज कुमार मिश्रा एवं प्रांतीय महामंत्री बसंत कुमार पोद्दार ने बताया कि अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे होगा।

