नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली में आयोजित “विजन 2030 : एजुकेशन एंड बिजनेस लीडरशिप समिट” के दौरान पटना और नई दिल्ली में युवाओं को बेहतर कोचिंग देने वाली संस्थान द ब्रिलिएंट बिहार को सम्मानित किया गया। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रणव कुमार और भाजपा के सीए सेल के चेयरमैन श्री दीन दयाल अग्रवाल के हाथों यह सम्मान द ब्रिलिएंट बिहार की ओर से डायरेक्टर (ऑपरेशंस) श्री सतीश चन्द्र झा एवं श्री सुदीश कुमार ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन ईडीआरएफ, फेम फाइंडर मीडिया ने सीएसआर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से किया। समिट में वक्ताओं ने शिक्षा और उद्योग जगत के बीच संवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को नई दिशा देने का संदेश भी दिया। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि ऐसे मंच भविष्य में भी समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

