मोदी सरकार के 11 वर्षों में देश ने तय की ऐतिहासिक विकास यात्रा : डॉ. धनंजय गिरि

नई दिल्ली। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका द्वारा केंद्र सरकार की 11वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम “भारत के बढ़ते कदम” में भाजपा प्रवक्ता डॉ. धनंजय गिरि ने विशेष अतिथि और वक्ता के रूप में भाग लिया।

डॉ. धनंजय गिरि ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और ऐतिहासिक निर्णयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने न केवल आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मोर्चे पर बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं, बल्कि एक आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने देश की आर्थिक प्रगति, डिजिटल विकास, आंतरिक सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नई दिशा दी है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत कुमार गौतम, वरिष्ठ नेता श्री श्याम जाजू, लक्ष्मी नगर से विधायक श्री अभय वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक श्री अवधेश कुमार समेत कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।

डॉ. धनंजय गिरि ने पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका की इस सार्थक पहल के लिए आयोजन समिति और पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम देशवासियों को सरकार के कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की विकास यात्रा को जनमानस तक पहुँचाना और सरकार के द्वारा लिए गए निर्णयों की पारदर्शिता को उजागर करना था, जिसमें सभी वक्ताओं ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.