चित्रांगन चित्रगुप्त पूजा समिति, मोहन गार्डन, का चुनाव पश्चात पहली बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

नई दिल्ली। रविवार को श्री बी एन चौधरी की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन, लाल फार्म हाउस, मोहन गार्डन में द्विवार्षिक चुनाव के पश्चात पहली बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा/परिचर्चा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से संस्था के प्रगति की दिशा में सकारात्मक योगदान हेतु, बायलॉज से संबंधित विषयों पर, संस्था के आगामी चित्रगुप्त पूजा को कैसे बेहतर बनाएं, सदस्यों के शिकायत, सुझाव एवम समाधान हेतु, संस्था के विभिन्न समितियों का निर्माण एवम चुने हुए नव कार्यकारिणी का स्वागत समारोह किया गया ।

नए समितियों में 4 सचिव 2 संगठन सचिव, 1 कानूनी सलाहकार, 3 वित्तीय सलाहकार समिति का गठन किया गया जहां, श्री सुधीर कुमार, श्रीमती ज्योति कर्ण, श्री विवेक रंजन एवम श्री गगन कुमार दास को सचिव वहीं श्री रतन कुमार कर्ण एवम श्री विशाल लाभ को संगठन सचिव बनाया गया। कानूनी सलाहकार श्री अजय कुमार एवम वित्तीय सलाहकार के रूप में सीए श्री आशीष नीरज, श्री ओमप्रकाश एवम श्री ललित लाल जी को नियुक्त किया गया।

माननीय अध्यक्ष श्री आनंद दास “गौतम”जी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के सहमति से श्री मुकेश दत्त जी को संपादक एवम श्री आनंद भारती जी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया ।
महासचिव श्री कुमार रंजीत जी द्वारा इस द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारी द्वय श्री निर्मल निराला जी एवम श्री हिमांशु कर्ण जी का आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में श्री बी एन चौधरी (निवर्तमान अध्यक्ष), श्री आनंद दास “गौतम” (अध्यक्ष), श्री कुमार रंजीत( महासचिव), श्री प्रवीण कुमार कर्ण (कोषाध्यक्ष) श्री सुधीर कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री अंजनी कुमार दास, श्री निर्मल निराला, श्री सुमन मल्लिक, श्री अजित कुमार, श्री गगन कुमार दास, श्री विवेक रंजन, श्री विशाल लाभ, श्री अमरजीत कर्ण, श्री आनंद भारती, श्री हिमांशु कर्ण जी एवम ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से श्री मुकेश दत्त, श्री ओमप्रकाश जी, एवम सीए आशीष नीरज जी उपस्थित रहे।

बैठक सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद नए कार्यकारिणी को पाग व दोपटा से सम्मानित किया गया उसके बाद माननीय महासचिव श्री कुमार रंजीत जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.