कानून सबके लिए बराबर है, चाहे सत्ता में हो या विपक्ष में” — MP भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का तीखा बयान

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद वी.डी. शर्मा ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “कानून किसी के लिए नहीं बदलता, चाहे वह सत्ताधारी दल हो या विपक्ष का कोई नेता।”

वीडी शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कानून सबके लिए समान होता है। चाहे सत्ता में बैठी भाजपा हो या विपक्ष का कोई भी दल, कानून की नजर में सब बराबर हैं। आपके लिए कानून को नहीं बदला जा सकता।”

उन्होंने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि आप पर मैन्युपुलेशन (तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने) के गंभीर आरोप हैं। क्या झूठ बोलकर समाज में माहौल बिगाड़ना कोई सामान्य बात है? जो सच है वही बोलिए, क्योंकि जब कानून काम करता है तो वह पाप नहीं बल्कि न्याय होता है।

उन्होंने आगे कहा कि कानून अपनी प्रक्रिया के अनुसार चलता है और किसी के दबाव में काम नहीं करता। विपक्ष को चाहिए कि वह तथ्यों पर बात करे, न कि अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करे।

वी.डी. शर्मा के इस बयान को आगामी विधानसभा उपचुनावों से पहले कांग्रेस के हमलों का जवाब और विपक्ष को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। यह भी साफ संकेत है कि भाजपा किसी भी स्तर पर कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप या पक्षपात के आरोपों को स्वीकार नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.