बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन नम्रता पुरोहित: पिलाटेस से बनाई सितारों की सेहतमंद पहचान

मुंबई। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ की फिटनेस का राज़ बन चुकी हैं नम्रता पुरोहित, जो पिलाटेस एक्सपर्ट के रूप में आज फिल्म इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद फिटनेस ट्रेनर मानी जाती हैं। उन्होंने फिटनेस को सिर्फ बॉडी शेप तक सीमित न रखते हुए, इसे एक सम्पूर्ण जीवनशैली का हिस्सा बना दिया है। सारा अली खान, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, ध्वनि भानुशाली, मृणाल ठाकुर और अनन्या पांडे जैसी कई हस्तियां उनकी क्लाइंट लिस्ट में शामिल हैं, जो अपने टोन्ड फिगर और हेल्दी लाइफस्टाइल का श्रेय नम्रता को देती हैं। नम्रता की ट्रेनिंग में पिलाटेस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और मोबाइलिटी वर्क का बेहतरीन तालमेल होता है। यह न केवल बॉडी को शेप में लाता है, बल्कि पोश्चर सुधारता है, चोटों से बचाता है और एनर्जी लेवल बढ़ाता है। नम्रता केवल एक ट्रेनर नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों की वेलनेस पार्टनर बन चुकी हैं, जो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाए रखती हैं। उनके सेशन्स में हर व्यक्ति की जरूरत के अनुसार एक्सरसाइज़ डिजाइन की जाती है, जिससे परिणाम न केवल दिखाई देते हैं बल्कि लंबे समय तक टिकते भी हैं।

बॉलीवुड में फिटनेस की दुनिया में नम्रता पुरोहित अब एक भरोसेमंद और प्रेरणादायक नाम बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.