गाज़ियाबाद। वेव सिटी का नाम सुनते ही सबके जेहन में एक ऐसे शहर की छवि दिखाई देती है जो अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। हो भी क्यों न क्योंकि यहां रहने वाले लोग ही बताते हैं कि वेव सिटी केवल एक शहर नहीं बल्कि समृद्धता का भी प्रतीक बन गया है। यहां की जो विशेषताएं हैं वह लोगों को न केवल आकर्षित कर रही हैं बल्कि घर खरीददारों के लिए पहली पसंद भी बनता जा रहा है।
वेव सिटी अपनी तरह की अनूठी योजना है जो आधुनिक होने के साथ—साथ हाईटेक भी है। 4500 एकड़ में फैली वेव सिटी में स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, 24 X 7 सीसीटीवी द्वारा निगरानी, वेदर सब स्टेशन, जल प्रबंधन, फाइबर ऑप्टिक कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर इस सिटी की विशेषता हैं।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और नई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से अच्छी कनेक्टिविटी के कारण वेव सिटी की लोकेशन लोगों को प्रभावित कर रही है। इसी वजह से लोग भीड़—भाड़ वाली जगह से निकलकर वेव सिटी में अपना ठिकाना बना रहे हैं।
वेव सिटी की लोकप्रियता का एक कारण यह भी है कि यहां रहने वाले स्थानीय निवासियों को जहां पर्यावरण अनुकूल माहौल मिल रहा है वहीं सुरक्षित वातावरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसकी प्लानिंग इस तरह से की गई है कि मध्यम वर्ग के लोग भी अत्याधुनिक सुख सुविधाओं का आनंद एक जगह प्राप्त कर सकते हैं। इस सिटी की मास्टर प्लानिंग दुनिया के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग फर्म ने किया है जिसकी वजह से यह परियोजना केवल गाजियाबाद की नहीं बल्कि देश भर की अनूठी परियोजनाओं में से एक है।

