इन स्टार्स ने ट्विटर पर रातोंरात खो दिए ब्लू टिक

मुंबई। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ब्लू टिक का मतलब है कि यह रियल अकाउंट है। फेसबुक की तरह ही कई सेलिब्रिटीज के नाम से फर्जी अकाउंट बनाये जाते रहते हैं। ट्विटर पर ब्लू टिक असली या नकली खातों को पकड़ने में काफी मददगार है। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद इस ब्लू टिक के साथ नई पॉलिसी पेश की। अब से अगर आप ट्विटर पर ब्लू टिक रखना चाहते हैं तो आपको प्रति वर्ष भारतीय मुद्रा में 9 हजार 400 रुपये खर्च करने होंगे। यह पैसा देने वालों को ही ब्लू टिक मिलेगा।

अमिताभ बच्चन, ‘ताज’ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और हास्य अभिनेता वीर दास सहित भारतीय मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपना ‘सत्यापन चिन्ह’ ब्लू टिक खोने के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर सक्रिय होते हुए कुछ ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया जतायी तो कुछ ने इसको लेकर व्यंग्यात्मक ट्वीट किये। उद्योगपति एलन मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट द्वारा मासिक सदस्यता शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले खातों से ‘ब्लू टिक’ हटाने के बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और रजनीकांत जैसी भारतीय हस्तियों ने अपने ट्विटर खातों पर ‘सत्यापन चिन्ह’ खो दिए।


कोई भी सेलिब्रिटी या राजनीतिक या प्रशासनिक हस्ती चाहे कितनी भी बड़ी हो, अगर वे सब्सक्रिप्शन के पीछे पैसा खर्च नहीं करते हैं तो उनके खाते में ब्लू टिक नहीं होगा। इस नए नियम के तहत शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार से विराट कोहली तक कई बड़े सेलेब्स के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.