स्वतंत्रता सप्ताह पर Amazon MX Player पेश कर रहा है ‘Sena – Guardians of the Nation’

मुंबई।  इस स्वतंत्रता सप्ताह, Amazon MX Player ला रहा है एक प्रेरणादायक सेना-आधारित सीरीज़ ‘Sena – Guardians of the Nation’, जो 13 अगस्त से बिना किसी शुल्क के स्ट्रीम की जाएगी। The Viral Fever (TVF) द्वारा निर्मित और अभिनव आनंद द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ में विक्रम सिंह चौहान, यशपाल शर्मा, शर्ली सेतिया और आनंदेश्वर द्विवेदी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। कहानी एक युवा कार्तिक शर्मा की है, जो अमेरिका का सुरक्षित करियर छोड़कर फौजी बनने का फैसला करता है। उसकी यात्रा SSB परीक्षा की कठोर तैयारी से शुरू होकर कश्मीर के संवेदनशील इलाकों तक पहुँचती है। एक मिशन के दौरान जब वह आतंकियों के हाथों पकड़ा जाता है, तो यह मिशन उसके साहस और रिश्तों की असली परीक्षा बन जाता है।

सीरीज़ में असली सैनिकों की मौजूदगी जैसे लकी बिष्ट, कर्नल राजीव भरवन और विंग कमांडर उर्वशी रोहिल्ला इसे और प्रामाणिक बनाते हैं। Amazon MX Player के कंटेंट हेड अमोघ दुसाद ने कहा, “यह सिर्फ एक युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि कर्तव्य, बलिदान और रिश्तों की सच्ची गाथा है।” ‘Sena – Guardians of the Nation’ 13 अगस्त से Amazon MX Player ऐप, Amazon शॉपिंग ऐप, Fire TV, Prime Video और Airtel Xstream पर मुफ्त में उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.