थॉमस कुक इंडिया ने कार्तिक आर्यन को बनाया फॉरेक्स ब्रांड एंबेसडर, युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया बॉर्डरलेस ट्रैवल कार्ड

मुंबई। भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बढ़ते चलन को देखते हुए, थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बॉलीवुड के लोकप्रिय युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन को अपने फॉरेक्स बिजनेस का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भारतीय मिलेनियल्स और जेन ज़ी को लक्षित करते हुए हाल ही में लॉन्च किए गए मल्टीकरेंसी बॉर्डरलेस ट्रैवल कार्ड को प्रमोट करना है। यह प्रीपेड कार्ड अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कई मुद्राओं में भुगतान की सुविधा देता है और यात्रा को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाता है। इसके ज़रिए यात्रियों को अलग-अलग क्रेडिट/डेबिट कार्ड, सिम कार्ड या नकद की झंझट से मुक्ति मिलती है।

इस पहल के तहत एक विज्ञापन फिल्म भी तैयार की गई है, जिसमें दो दोस्तों की मज़ेदार बातचीत के ज़रिए यात्रा में मुद्रा से जुड़ी समस्याओं को दिखाया गया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन इस कार्ड को वन-स्टॉप समाधान के रूप में प्रस्तुत करते हैं। यह प्रचार अभियान डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और कनेक्टेड टीवी (CTV) पर प्रसारित किया जाएगा, जिससे युवा वर्ग तक इसकी पहुंच और जुड़ाव मजबूत हो सके।थॉमस कुक इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष दीपेश वर्मा ने बताया, “हमने अपने प्रीपेड कार्ड पोर्टफोलियो में ‘स्टडी बडी’ और ‘एंटरप्राइज़ फॉरेक्स’ के बाद अब अवकाश यात्रियों के लिए यह नया कार्ड पेश किया है। युवाओं के बीच इसकी मांग को देखते हुए हमने कार्तिक आर्यन को ब्रांड एंबेसडर बनाया है, जो इस कार्ड की खूबियों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करेंगे।”

कार्तिक आर्यन ने कहा, “मैं थॉमस कुक इंडिया से जुड़कर उत्साहित हूं। यह ब्रांड न सिर्फ यात्रा का विशेषज्ञ है, बल्कि नवाचार और युवा सोच का भी प्रतीक है। बॉर्डरलेस ट्रैवल कार्ड वास्तव में एक गेम-चेंजर है, जो भारतीय युवाओं की अंतरराष्ट्रीय यात्रा को बेहद आसान बना देगा।”


Leave a Reply

Your email address will not be published.