टाइगर श्रॉफ बने प्रो कबड्डी लीग सीज़न 12 के चेहरे, जियोस्टार का नया कैंपेन “घुस कर मारेंगे” लॉन्च

मुंबई।  प्रो कबड्डी लीग सीज़न 12 के लिए जियोस्टार ने टाइगर श्रॉफ के साथ अपना नया कैंपेन “घुस कर मारेंगे” पेश किया है। इस दमदार फिल्म में टाइगर कबड्डी की आक्रामकता और हिम्मत को दर्शाते हैं ZeroFifty द्वारा बनाए गए इस ऐड में टाइगर चुनौती स्वीकार करते हुए कहते हैं, “घुस कर मारने की बातें सब करते हैं, पर यहां हम करके दिखाते हैं।” फिल्म हिंदी और मराठी में रिलीज़ हुई है। जियोस्टार ने कहा, “इस बार फॉर्मेट बदला है, मैच और रोमांचक होंगे।” टाइगर बोले, “कबड्डी रियल और देसी खेल है, इसमें हिम्मत चाहिए।”

लीग की शुरुआत 29 अगस्त से JioHotstar और Star Sports पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.