भोपाल। मध्य प्रदेश आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस समारोह पर सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज भोपाल जिला प्रशासन, संस्कृति और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया गया कि मुख्य समारोह सहित अन्य गतिविधियों के लिए आवश्यक तैयारियाँ पूरी हो गई हैं।
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास में विशेष विद्युत सज्जा की गई। मुख्यमंत्री निवास के मुख्य भवन सहित अन्य कार्यालय कक्षों को भी सजाया गया। उद्यानों और बाहरी द्वार एवं भवन के भीतरी मार्गों पर भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीमार से सुचारू,और अब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। #मेरा_मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर आपसे यही प्रार्थना है कि मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में आप अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कृपा करें।
आज मध्यप्रदेश दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों, बहनों, भाइयों, बेटे, बेटियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
कभी बीमारू था मध्यप्रदेश अपना, लेकिन अब हम तेज गति से आगे बढ़े हैं। इस साल मध्य प्रदेश की आर्थिक विकास की दर है 19.76%। #मेरा_मध्यप्रदेश pic.twitter.com/EvxUpWtIqA
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 1, 2022
प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सुप्रसिद्ध तीन संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय समूह द्वारा बैंड प्रस्तुति और जानीमानी कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का साथी कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका “शिव महात्म्य” का कार्यक्रम देखने का राजधानी के नागरिकों में उत्साह निर्मित हुआ है।
वहीं, राज्य के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। हमारा प्यारा प्रदेश विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसके स्थापना दिवस पर आइए हम सब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्पित होकर सार्थक योगदान करें।
सभी प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई।
हमारा प्यारा प्रदेश विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसके स्थापना दिवस पर आइए हम सब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्पित होकर सार्थक योगदान करें।#MadhyaPradeshFoundationDay pic.twitter.com/Kw93X8bS2r
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 1, 2022

