सॉल्‍व फॉर टूमॉरो 2023 की शीर्ष 10 टीमों की घोषणा

नई दिल्ली। सैमसंग इंडिया ने आज अपनी राष्ट्रीय शिक्षा और इनोवेशन प्रतियोगिता, ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो’ की शीर्ष 10 टीमों की घोषणा की। ये 10 टीमें समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने, फसलों में कीटों और रोगों की पहचान करने, बचे भोजन का उपयोग करने, समुद्र तटों की सफाई करने, कम श्रवण शक्ति वाले व्‍यक्तियों अधिक एक्‍सेस देने के लिए ज्‍यादा टिकाऊ चमड़े की शोधन प्रक्रिया विकसित करने जैसी वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के नए आइडियाज लेकर आई हैं। उनके आइडियाज का मकसद सांकेतिक भाषा के यूजर्स के बीच कम्‍युनिकेशन गैप को कम करने, गुमशुदा बच्‍चों की तलाश करने, लोगों को गर्मियों में ठंड का अहसास दिलाने और दृष्टिबाधित लोगों की पढ़ने में मदद करना है। शीर्ष 10 टीमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, असम के लखीमपुर और गोलाघाट, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, गुजरात के सूरत और अहमदाबाद, केरल के एर्नाकुलम, चेन्नई और जैसे शहरों से हैं।
अगले 12 हफ्तों में, शीर्ष 10 टीमें अंतिम मुकाबले के लिए अपने प्रोटोटाइप को बेहतर बनाने पर काम करेंगी, जो अक्टूबर 2023 में एक प्रतिष्ठित जूरी के सामने होगा। इसके लिए, प्रत्येक टीम को अतिरिक्त 100,000 रुपये और सैमसंग से परामर्श सहायता मिलेगी। आईआईटी दिल्ली के कर्मचारी और उद्योग विशेषज्ञ तकनीक, डिजाइन, मार्केटिंग और पॉलिसी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी मदद करेंगे। राष्ट्रीय चैनलों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर इसका प्रसारण किया जाएगा । उन्हें लेटेस्ट Z फ्लिप स्मार्टफोन भी मिलेगा। नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ माल के स्नो वर्ल्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेजन इंडिया ने अपने दो दिन के सेलिब्रेशन प्राइम डे-2023 में उपलब्ध डील्स और लॉंच की घोषणा की ।

 

• अपने प्रोटोटाइप को बेहतर बनाने के लिए, शीर्ष 10 टीमों में से प्रत्‍येक को सैमसंग कर्मचारियों और आईआईटी दिल्ली के उद्योग विशेषज्ञों से परामर्श सहायता के साथ 100,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
• शीर्ष 10 टीमों को लेटेस्‍ट गैलेक्सी Z फ्लिप स्मार्टफोन दिया जाएगा; 3 राष्ट्रीय विजेता कुल 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीतेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published.