‘मिस्ट्री’ का ट्रेलर जारी: क्राइम सॉल्विंग से मिला सबसे अनोखा जीनियस – मिलिए अरमान मिस्ट्री से

मुंबई। जब अपराध उलझ जाए और सुरागों का कोई सिर-पैर न मिले, तभी आता है अरमान मिस्ट्री, जो अपने अनोखे अंदाज़ में सबसे जटिल केस भी सुलझा देता है। जियोहॉटस्टार ने अपनी नई क्राइम-ड्रामा सीरीज़ ‘मिस्ट्री’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसमें राम कपूर और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो 27 जून 2025 से स्ट्रीम होगा। बनिजे एशिया और यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित और ऋषभ सेठ द्वारा निर्देशित ‘मिस्ट्री’ अमेरिकी हिट शो ‘मोंक’ का भारतीय रूपांतरण है। राम कपूर eccentric लेकिन जीनियस डिटेक्टिव अरमान मिस्ट्री के किरदार में हैं, जबकि मोना सिंह निभा रही हैं उसकी तेज़-तर्रार साथी सहमत की भूमिका। इस थ्रिलर में कॉमेडी, टेंशन और ट्विस्ट्स का मज़ेदार मिश्रण है। शिखा तलसानिया, क्षितीश दाते और अन्य कलाकार भी इस क्राइम की दुनिया को और दिलचस्प बनाते हैं।निर्देशक ऋषभ सेठ ने कहा, “यह सिर्फ डिटेक्टिव शो नहीं है, यह किरदारों पर आधारित एक रोमांचक यात्रा है, जो हर पल दर्शकों को चौंकाएगा।” राम कपूर ने इसे अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक अनुभव बताया, जबकि मोना सिंह ने अपने किरदार को मजबूत, स्मार्ट और संतुलन बनाए रखने वाली बताया।

‘मिस्ट्री’ 27 जून से केवल जियोहॉटस्टार पर – तैयार हो जाइए हँसी, रहस्य और दिमागी खेल से भरे इस अनोखे सफर के लिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published.