तूलिका Mrs MP 2019-2020


इंदौर।
प्रदेशभर से आईं पार्टिसिपेंट्स के बीच हुए मुकाबले मिसेस एमपी की विजेता अलका गुप्ता रहीं। तूलिका संस्था द्वारा कराई गई दो दिनी प्रतियोगिता का क्राउन उन्होंने पहना। फर्स्ट रनर अप किरण और सेकंड रनर अप अवनि रहीं। इंदौर क्लासिक विजेता मंजू जोशी रहीं। विजेताओं को संस्था कि अनुराधा दुबे, विशाखा श्रीवास्तव व विनीता श्रीवास्तव ने क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पार्टिसिपेंट्स को अन्य टायटल से भी सम्मानित किया गया जिसमें बेस्ट कपल का टायटल नीना-दीपक सोनी को दिया गया। वहीं परफेक्ट कपल का टायटल नीमच से आए प्रतिभागी गुरमुखसिंह- गुरमीत कौर छाबड़ा को दिया गया। इसके साथ अन्य टायटल भी दिए गए जिसमें श्रेष्ठ मां-बेटी का टायटल सोनम-पुर्णिमा, बेस्ट सास-बहू टायटल आकांक्षा-हीरामण व श्रेष्ठ देवरानी-जेठानी के रुप में किटी-दिपाली को चुना गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कई शहरों से आई महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.