नई दिल्ली। & TV शो भाभीजी घर पर हैं के लोकप्रिय कलाकारों में नेहा पेंडसे शामिल होने के लिए तैयार है। & TV शो भाभीजी घर पर हैं बेनिफर और संजय कोहली के बैनर एडिट II द्वारा निर्मित है।
& TV में नई गोरी मेम
नेहा पेंडसे के रूप में नई गोरी मेम मिल गई है। बात कर रहे हैं & TV के लोकप्रिय सीरियल भाबीजी घर पर हैं की। अदाकारा सौम्या टंडन के शो से अलग होने के बाद मेकर्स को नई गोरी मेम की तलाश थी जोकि ‘मे आई कम इन मैडम’ फेम नेहा पेंडसे पर जाकर खत्म हुई। नेहा पेंडसे ने इस सीरियल के सेट पर कदम रख दिया है और शूटिंग के लिए पहुंच गई है। इस मौके पर शो के मेकर्स और तमाम सितारों ने उनका भव्य स्वागत किया।
नेहा पेंडसे के आने से खुश है सेट
शो के सेट पर हर सितारा अनीता भाभी यानि नेहा पेंडसे के आने से खुश था। सेट पर पहली बार नेहा लाल रंग की साड़ी में नजर आईं जिसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और स्टोन नेकलेस के साथ कैरी किया था। खुले बालों में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। जिसने भी उनकी तस्वीर देखी तो लगा कि सौम्या टंडन का सही रिप्लेसमेंट नेहा पेंडसे ही हो सकती हैं। नेहा ने भी अपने स्टाइल से सौम्या टंडन की जगह को भरने की कोशिश की है।
& TV शो भाभीजी घर पर हैं के विभूति बोले- अनीता वापस आ गई
शो में हालांकि सभी लोग अनीता को मिस कर रहे थे लेकिन उनके पति विभूति यानि आसिफ शेख सबसे ज्यादा अपने जोड़ी को मिस कर रहे थे। नेहा पेंडसे के आगमन पर उन्होंने कहा कि फाइनली अनीता आ गई है और हमारी जोड़ी पूरी हो गई है। वहीं रोहिताश ने भी अपनी खुशी का इजहार किया।