&TV-Gudiya Hamari Sabhi Pe Bhari में अन्नू अवस्थी की ठहाकेदार एंट्री

नई दिल्ली। &TV- Gudiya Hamari Sabhi Pe Bhari में कानपुर के बेहतरीन हास्य कलाकार और प्रशंसकों के बेहद पसंदीदा, अन्नू अवस्थी जल्द ही नजर आएंगे। कॉमेडी की शैली में सहज अनुभव के साथ, अन्नू एक साल के अंतराल के बाद टेलीविजन पर नजर आने वाले हैं। &TV-Gudiya Hamari Sabhi Pe Bhari गुड़िया (सारिका बहरोलिया) लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अब अन्नू अवस्थी की इस शो में एंट्री से कॉमेडी का स्तर और अधिक बढ़ जाएगा।

चिपकू और कंजूस किरदार में अन्नू अवस्थी

&TV-Gudiya Hamari Sabhi Pe Bhari में comedy actor अन्नू अवस्थी जल्द ही नजर आएंगे। अन्नू अवस्थी ने कहा, ‘‘मैं गुड़िया हमारी सभी पे भारी जैसे शानदार शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। होना। मेरा किरदार एक चिपकू और कंजूस व्यक्ति का है, जिसके लिए पैसा सब कुछ है और जो सिर्फ और सिर्फ मार्केटिंग की बात ही करता है। गुप्ता परिवार में घुसने के बाद, उसे घर से निकालना निश्चित रूप से किसी टास्क से कम नहीं है। मेरा व्यक्तित्व किसी भी तरह से मेरे किरदार की हरकतों और तौर तरीकों से मेल नहीं खाता। मेरे प्रशंसक और दर्शक शो में मेरी परफॉरमेंस का आनंद लेंगे क्योंकि यह मेरा टेलीविजन पर पहला काम है।‘‘

अन्नू करेगा नाक में दम

घर में आने के बाद अन्नू परिवार के हरेक सदस्य की नाक में दम कर देगा। वह गलत तरीके से पैसा कमा ही लेता है। उसकी हरकतों के कारण उसे कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। लेकिन उसके झांसे में जो भी आयेगा, उसकी जेब जरूर खाली हो जायेगी।

मार्केटिंग की नौटंकी

 

लोग भगवान की पूजा करते हैं, अन्नू मार्केटिंग की पूजा करता है। वह जिस भी बातचीत का हिस्सा बनते हैं, वह निश्चित रूप से मार्केटिंग की नौटंकी के साथ खत्म होती है। ऐसे हालात में, क्या गुड़िया उसके चिपकू स्वाभाव को झेल पाएगी? इस परेशानी से कैसे पूरा परिवार छुटकारा पाएगा? इसका जवाब मिलेगा शो में। देखिए हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9.30 बजे एंड टीवी के पाॅपुलर show Gudiya Hamari Sabhi Pe Bhari में।

Leave a Reply

Your email address will not be published.