& Tv पर दिलचस्प क्राइम सीरीज़ मौका-ए-वारदात, जल्द देखिए हर वीकडेज़ पर

नई दिल्ली। & Tv अपने अलग-अलग कंटेट से हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करता आया है। जिसकी जैसी पसंद है, उसे & Tv वैसा ही शो परोसता है। अब क्राइम सीरीज़ की पसंद रखने वालों के लिए चैनल मौका-ए-वारदात जल्द लेकर आ रहा है।

दर्शकों की पसंद को तरजीह

चैनल ने कॉमेडी शोज (‘हप्पू की उलटन-पलटन’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’) से लेकर हल्के-फुल्के मनोरंजक शो (‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी), एक प्रेरणादायक बायोपिक (‘एक महानायक डॉ. भीमराव आम्बेडकर’), सामाजिक-पौराणिक कहानी (‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं’) और शो ‘येशु’ की अनकही और अनसुनी कहानी तक कई बेहतरीन शोज पेश किए हैं।

 

अब & Tv पर मौका-ए-वारदात

अब & Tv वीकडेज में अपने दर्शकों के लिए ‘मौका-ए-वारदात’ नामक क्राइम सीरीज प्रस्तुत करने के लिए बिल्कुल तैयार है। यह सीरीज रहस्यमयी अपराधों के मामलों की ऐसी कहानियां उजागर करेगी जिससे दर्शक जरूर पसंद करेंगे। और तो और चैनल अपने New Logo के साथ आ रहा है।

 

कौन हैं मौका-ए-वारदात के निर्माता

वास्तविक लोकेशंस की पृष्ठभूमि पर आधारित, यह शो विभिन्न तरह की कहानियों के साथ अकल्पनीय क्राइम और उसके पीछे के रहस्य, दृष्टिकोण और कार्यप्रणाली को उजागर करेगा। हर कहानी को रोजाना वीकडे के दमदार एपिसोड में दिखाया जाएगा। इसमें एक महिला नायक होगी। इन सभी पहेलीनुमा अपराधों के रहस्य का खुलासा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। मौका-ए-वारदात में चार निर्माता होंगे-रविराज क्रिएशन्स, हेमंत प्रभु स्टूडियोज, ए एंड आई प्रोडक्शंस और स्पेसवॉकर फिल्म्स ।

‘मौका-ए-वारदात’ जल्द आ रहा है सिर्फ & Tv पर!

Previous

Leave a Reply

Your email address will not be published.