Mahakal: मस्तक पर भांग और चंदन का श्रृ्ंगार, राजा के स्वरूप में सजे भगवान महाकाल

दीप्ति
उज्जैन। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को भस्म आरती से पूर्व भगवान महाकाल के मस्तक पर भांग और चंदन से श्रृंगार किया गया। भगवान को राजा के रूप में सजाया गया। शुक्रवार तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया।

भगवान महाकाल के मस्तक पर चंदन और भांग के साथ मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा के स्वरूप में उनका श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल के सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। तेज ठंड के बीच भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.