मुआवजे के नाम पर वेव सिटी के कामगारों और निवासियों को धमका रहे हैं अराजक तत्व

 


गाजियाबाद। देश की सबसे बड़ी हाईटेक सिटी बनने जा रही है वेव सिटी के विकास कार्यों को अराजक तत्व मुआवजे के नाम पर वहां काम कर रहे कामगारों को डरा धमका रहे हैं। इतना नहीं नहीं वहां रह रहे स्थानीय निवासियों को भी इन अराजक तत्वों के कारण हमेशा डर भय लगा रहता हैं। क्योंकि आए दिन ये अराजक तत्व मुआवजे के नाम पर स्थानीय लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं।

बीते शनिवार को कुछ ऐसा ही नजारा वेव सिटी में एक बिल्डर की साइट पर देखने को मिला जहां जबरन विकास कार्य कर रहे कामगारों को स्थानीय लोगों ने डराना धमकाना शुरु किया। जबकि बिल्डर के पास निर्माण कार्य की सभी जरुरी दस्तावेज हैं। इस संदर्भ में बिल्डर की ओर से पुलिस वेव सिटी में शिकायत भी दर्ज की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन अराजक तत्व मुआवजे के नाम पर धरना—प्रदर्शन तो करते ही हैं साथ ही यहां आने जाने वाले लोगों के साथ बदतमीजी भी करते हैं। लोगों का कहना है कि अराजक तत्वों ने कानून—व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रखी हैं। अगर किसी को शिकायत है तो वह अपनी बात अदालत में रख सकता हैं ​लेकिन यहां आकर जिस तरह से बदतमीजी की जाती है वह किसी तरह से जायज नहीं हैं।

लोगों ने इस संदर्भ में जिला प्रशासन से भी अपील की है कि वेव सिटी निवासियों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जाए साथ ही अराजक तत्चों को निर्देश दे कि भविष्य में इस तरह की घटना होती है तो उसके लिए वे लोग ही जिम्मेदार होंगे जो अराजकता फैला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.