UP News : हाईकोर्ट ने 732 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया

 

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात एडीजे, जूनियर व सीनियर डिविजन रैंक के कुल 732 न्यायिक अफसरों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित होने वाले न्यायिक अफसरों को अपने मूल तैनाती जिले से 28 अप्रैल तक अपना चार्ज छोड़ना होगा।
हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायिक अफसरों के वार्षिक स्थानांतरण किए जा रहे हैं। न्यायिक अफसरों को निश्चित तिथि तक अपना चार्ज देकर तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

 

एडीजे रैंक के 176, सीनियर डिविजन के 38 और जूनियर डिविजन रैंक के 518 स्थानांतरित

स्थानांतरित होने वालों में एडीजे रैंक के 176, सिविल जज सीनियर डिविजन रैंक के 38 और जूनियर डिविजन रैंक के 518 न्यायिक अफसर शामिल हैं। महानिबंधक ने स्थानांतरित होने वालों की एक सामान्य सूची जारी की है। इसमें इलाहाबाद, मैनपुरी, चंदौली, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर सहित प्रदेश के सभी जिलों के अफसर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.