लंदन में ‘We The Women’ का भव्य आयोजन, भारतीय कला और संस्कृति को वेदांता का समर्थन

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख महिला-केन्द्रित फेस्टिवल ‘We The Women’ का लंदन में प्रतिष्ठित अनिल अग्रवाल रिवरसाइड स्टूडियोज़ में भव्य आयोजन होगा। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के समर्थन से आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय कला, संस्कृति और समावेशी कहानियों को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम है। पत्रकार बरखा दत्त द्वारा क्यूरेट किया गया यह फेस्टिवल पहले भारत और दुबई में सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है। इस वर्ष लंदन संस्करण में स्मृति ईरानी, करण जौहर, शशि थरूर, करीना कपूर खान, रश्मिका मंदाना, अनुष्का शंकर, सुधा मूर्ति, और मीरा सयाल जैसे प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की महिला अधिकारियों की कहानियों और ब्रिटिश-इंडियन चेंजमेकर्स 2025 को भी सम्मानित किया जाएगा।

वेदांता की निदेशक प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा, “हम हर आवाज़ को महत्व देते हैं और बदलाव की प्रेरणा मानते हैं।” यह आयोजन कला, संवाद और सशक्तिकरण का उत्सव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.