भारतीय यात्रियों के लिए वियतजेट की नई पेशकश, फ्री चेक-इन बैगेज और खास इनफ्लाइट मेन्यू

 

नई ​दिल्ली। होली की छुट्टियों को खास बनाने के लिए वियतजेट ने भारतीय यात्रियों के लिए एक स्‍पेशल स्प्रिंग ट्रैवेल ऑफर पेश किया है। इस पहल के तहत इको टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 20 किलो तक मुफ्त चेक-इन बैगेज का लाभ मिलेगा। वहीं बिज़नेस क्लास के यात्रियों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया वियतनामी फेस्टिव मेन्यू भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य ताकि इस सीज़न वियतनाम जाने वाले यात्रियों को ज़्यादा सुविधा और बेहतर अनुभव देना है।

यह ऑफ़र उन भारतीय यात्रियों के लिए है जो होली के आसपास या वसंत के मौसम में एक छोटा इंटरनेशनल ब्रेक प्लान कर रहे हैं। भारत से विदेश यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए, वियतजेट इस समय दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद से वियतनाम के प्रमुख शहरों हनोई और हो ची मिन्ह सिटी के लिए सीधी उड़ानें संचालित कर रहा है, जहाँ से देश के अन्य हिस्सों और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए भी कनेक्टिविटी उपलब्ध है।

इस प्रमोशनल ऑफ़र के तहत भारत-वियतनाम रूट पर इको टिकट बुक करने वाले यात्रियों को 20 किलो का मुफ्त चेक-इन बैगेज मिलेगा। यह सुविधा 28 फ़रवरी 2026 तक www.vietjetair.com और वियतजेट के मोबाइल एप्‍प के माध्‍यम से की गई बुकिंग पर मान्य है। यात्रा की अवधि 10 फ़रवरी से 31 मार्च 2026 तक रखी गई है (*), जो होली और स्प्रिंग ट्रैवल के लिए उपयुक्त समय है।

यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए वियतजेट अपने ग्राहकों को फू क्वोक आइलैंड के चुनिंदा होटल और रिसॉर्ट्स में ठहरने, भोजन और स्पा सेवाओं पर 30 प्रतिशत तक की छूट भी दे रहा है(**)। यह आइलैंड भारतीय समुद्र-तट प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

त्योहारों के इस माहौल को ध्यान में रखते हुए, वियतजेट ने वियतनामी लूनर न्यू ईयर के अवसर पर एक विशेष इनफ्लाइट मेन्यू भी पेश किया है। यह मेन्यू 10 फ़रवरी से 20 फ़रवरी 2026 तक चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में, हनोई और हो ची मिन्ह सिटी से आने-जाने वाली बिज़नेस क्लास उड़ानों पर उपलब्ध रहेगा।

भारतीय छुट्टियों के कैलेंडर के अनुरूप तैयार किए गए इन ऑफ़र्स और भारत-वियतनाम के बीच बढ़ती कनेक्टिविटी के साथ, वियतजेट किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के क्षेत्र में अपनी मज़बूत मौजूदगी को और आगे बढ़ा रहा है। साथ ही यह यात्रियों को वियतनाम की संस्कृति और खानपान से भी रू-बरू करा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.